Weather: Delhi NCR में कब तक रहेगी गर्मी से राहत? आपके इलाके में फिर बदलेगा मौसम! आंधी-बारिश पर IMD का अलर्ट
Weather Delhi NCR: दिल्ली की तपती धूप और झुलसाने वाली लू के बीच अचानक बदले मौसम के मिजाज ने दिल्लीवालों को बड़ी राहत दी है। सुबह की ठंडी हवाओं और आसमान में बादलों की आवाजाही ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है, जिससे ऐसा महसूस हो रहा है मानो तपती गर्मी ने थोड़ा विराम ले लिया हो। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह राहत भरा दौर आगे भी यूं ही जारी रहेगा या सूरज के तेवर फिर से तीखे होने वाले हैं?
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज 30 अप्रैल को दिल्ली के लगभग सभी जिलों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।

दिल्ली में कल का मौसम
कल, 1 मई को भी दिल्ली में राहत भरा मौसम बना रहेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि बारिश की तीव्रता आज के मुकाबले कम रह सकती है, लेकिन बादलों की वजह से चिलचिलाती धूप से बचाव होता रहेगा।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का हाल
- उत्तर दिल्ली: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
- उत्तर-पूर्वी दिल्ली: यहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।
- उत्तर-पश्चिम दिल्ली: रात के समय मौसम अधिक सक्रिय हो सकता है और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
- पश्चिम दिल्ली: हल्की बारिश के साथ-साथ तेज सतही हवाओं का दौर जारी रहेगा।
- नई दिल्ली: आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
- मध्य दिल्ली: यहां भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
- दक्षिण दिल्ली: इस इलाके में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
- शाहदरा और पूर्वी दिल्ली: इन क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

NCR के अलग-अलग शहरों का अपडेट
- गुरुग्राम के मौसम का हाल: यहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
- नोएडा का मौसम: आज नोएडा में भी हल्की बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।
- गाजियाबाद का मौसम: धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
- फरीदाबाद के मौसम का हाल: यहां भी बिजली कड़कने और हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई गई है
आगे के मौसम का हाल
2 मई को भी दिल्ली-NCR में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके बाद 3 मई को मौसम एक बार फिर करवट लेगा और आसमान में घने बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में आज का प्रदूषण (AQI Today)
आज सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 152 दर्ज किया गया है, जो 'अस्वास्थ्यकर' (Unhealthy) कैटेगरी में आता है। दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की वर्ल्ड रैंकिंग में दिल्ली फिलहाल 31वें नंबर पर है।












Click it and Unblock the Notifications