Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में अब पड़ेगी ठंड, आज भी AQI खराब, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड बढ़ने वाली है। आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में इस बात का जिक्र किया है। उसका कहना है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गुरुवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम में तब्दीली होगी और तेजी से पारा गिरेगा और ठंड पड़ेगी क्योंकि विक्षोभ की वजह से हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे है, हालांकि ये विक्षोक्ष हल्का ही होगा।

अगर आज की बात करें तो आज सुबह हल्का कोहरा दिल्ली-एनसीआर में देखा गया लेकिन वो दिन चढ़ने के साथ ही गायब भी हो गया। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां की आबोहवा में पहले से सुधार तो हुआ है लेकिन अभी भी यह प्रदूषित ही है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 317 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 345 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 325AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 319 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -321 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 367 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 324 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
आज नोएडा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है। जबकि दूसरी ओर दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है। तमिलनाडु और कर्नाटक और आज हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी होने की आशंका दिख रही है। हिमाचल -उत्तराखंड में मौसम बिगड़ सकता है जबकि उत्तर भारत जैसे बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा और मिजोरम-सिक्किम में बरसात हो सकती है, तो वहीं पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है, आज भी यहां पर बारिश का अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications