Delhi Pollution: दिल्ली में हवा आज भी जहरीली, जानिए पूरे दिन कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब सुबह शाम सर्दी महसूस की जा रही है और लोग जैकट और शॉल में दिखने लग गए हैं। हालांकि दिन में धूप रहने से राहत है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले दिनों में अब तेजी से पारे में गिरावट देखने को मिलेगी और सर्दी बढ़ेगी। फिलहाल आज भी राजधानी में स्मॉग की चादर छाई हुई है और लोगों को जहरीली हवा का सामना करना पड़ रहा है।

आज भी देश की नेशनल कैपिटल में AQI काफी गंभीर श्रेणी में है , वो 400 के पार चल रहा है, तो वहीं रविपार को यहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 421 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 451 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 427 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 416 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -418 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 397 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 429 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर नोएडा में AQI 324 और गाजियाबाद में भी 371 है। आज नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है। जबकि दूसरी ओर दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है।
कर्नाटक और आंध्रा में भी हल्की बारिश के आसार
तमिलनाडु और कर्नाटक और आंध्रा में भी हल्की बारिश के आसार हैं। तो वहीं बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'मिधिली' आज बांग्लादेश तट को पार कर सकता है। जिसकी वजह से ओडिशा और उसके आस-पास के राज्यों में भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं।
बर्फबारी होने की आशंका
तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी होने की आशंका है, अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। फिलहाल आज बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा और पूर्वोत्तर में हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications