दिल्ली-NCR में मौसम साफ लेकिन इन राज्यों में होगी 'भीगी-भीगी' होली, Weather Updates

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कहीं धूप तो कहीं पानी के कारण लोग सर्दी-गर्मी के शिकार हो रहे हैं तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीदें हैं, हालांकि हवाएं चलने से लोगों को राहत मिलेगी।

दिल्ली में नहीं बरसेंगे बादल

दिल्ली में नहीं बरसेंगे बादल

आईएमडी ने एक दिन पहले ही कहा था कि होली से पहले अब दिल्ली में बारिश होने के आसार नहीं हैं और मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। यही हाल दिल्ली और उसके पास के राज्यों का भी रहने वाला है। होली पर दिल्ली का ताप 35-36 डिग्री के आस-पास पहुंच सकता है। यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ में मौसम सूखा रहेगा तो वहीं जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में शु्क्रवार रविवार के बीच में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

उत्तराखंड में रहेगी 'भीगी-भीगी' होली

उत्तराखंड में रहेगी 'भीगी-भीगी' होली

हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि होली यानी 28-29 तक हिमाचल में बारिश थम सकती है और मौसम सुहाना हो सकता है। तो वहीं घाटी में शनिवार-रविवार को मौसम बिगड़ सकता है, जबकि उत्तराखंड में भी संडे तक बारिश के आसार हैं और बादल बरसने से यहां होली भीगी-भीगी ही रहने वाली है। इसलिए इससे सटे राज्यों में भी होली के दिन हल्के बदरा बरस सकते हैं।

पारा 35 का आंकड़ा छू सकता है

पारा 35 का आंकड़ा छू सकता है

जबकि स्काईमेट के मुताबिक इस वक्त देश में एक चक्रवाती संचलन सक्रिय है, जिसका असर कश्मीर और उससे सटे राज्यों पर हो रहा है और इस कारण भारत के कई राज्यों में मेघों के बरसने के आसार बने हुए हैं। विभाग ने कहा है कि दिल्ली, हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड, एमपी, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम में ये बदलाव होली तक जारी रहने वाला है, हालांकि इसके बाद एकदम से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और पारा 35 का आंकड़ा छू सकता है।

अगले 5 दिन दिल्ली का ये रहेगा तापमान

अगले 5 दिन दिल्ली का ये रहेगा तापमान

  • शुक्रवार-26 मार्च-33डिग्री
  • शनिवार-27 मार्च-35 डिग्री
  • रविवार-28 मार्च-37 डिग्री
  • सोमवार-29 मार्च-39 डिग्री
  • मंगलवार-31 मार्च-37 डिग्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+