दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा
दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है और अब यह खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है। यमुना का जल स्तर ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 205.39 मीटर तक पहुंच गया है।
सेंटर वॉटर कमीशन के आंकड़ों के अनुसार पानी के स्तर में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है और यह मंगलावर की रात 10 बजे खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करके 205.39 मीटर पहुंच गया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश की वजह से नदी का जल स्तर काफी तेजी से बढ़ा है।

सीडब्ल्यूसी के अनुसार यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को दोपहर 3 बजे पार कर गया था। यहां पानी का स्तर 204.57 पहुंच गया था, जबकि खतरे का निशान 204.5 मीटर है।
Recommended Video
से्रल वॉटर कमीशन ने आशंका जताई है कि जल स्तर बुधवार को और बढ़ सकता है और यह सुबह 5 बजे 205मीटर तक पहुंच सकता है। एक महीने पहले भारी बारिश की वजह से यमुना का जल स्तर काफी बढ़ गया था। दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात हो गए थे। 13 जुलाई को यमुना का जल स्तर रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक पहुंच गया था।












Click it and Unblock the Notifications