Water crisis: आतिशी बोलीं- पानी पर राजनीति न करें हरियाणा सरकार,दिल्ली को उसके हिस्से का पूरा दें पानी
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने शनिवार को मुनक नहर से कम पानी छोड़े जाने को लेकर हरियाणा सरकार को घेरा। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने इसके साथ ही खुलासा किया कि पिछले पांच दिनों से लगातार हरियाणा सरकार द्वारा इस कैनाल पर कम पानी की आपूति कर रहा है।
आतिशी ने हरियाणा सरकार पानी छोड़े जाने को लेकर "राजनीतिकरण" बंद करने और दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी जारी करने का आग्रह किया। इसके साथ ही आतिशी ने कहा अगर स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में राजधानी के सभी क्षेत्रों में गंभीर कमी का सामना करना पड़ेगा।

आतिशी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "जब दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है, जब दिल्ली में पानी की कमी है, तो हरियाणा ने मुनक नहर से पानी छोड़ना कम कर दिया है। हरियाणा मुनक नहर से अपना 1050 क्यूसेक पानी नहीं छोड़ रहा है।"
अतीशी ने हरियाणा सरकार से अपील करते हुए कहा "आने वाले दो दिनों में दिल्ली के हर इलाके में पानी की कमी हो जाएगी इसलिए हरियाणा सरकार पपानी पर राजनीति न करें और दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करें।"
उन्होंने आगे बताया "अगर सीएलसी और डीएसपी पर पानी इसी स्तर पर रहा, तो आने वाले दो दिनों में दिल्ली के सभी इलाकों में पानी की कमी हो जाएगी. अगर हरियाणा आवश्यक मात्रा में पानी छोड़ रहा था, तो पानी कैसा है?" गायब हो रहा है? हरियाणा दिल्ली को उसके हिस्से का पानी नहीं दे रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications