VIRAL VIDEO: स्कूटी में छिपा था सांप, जैसे ही पहुंचा मालिक तो करने लगा ऐसी हरकत
नई

स्कूटी में छिपा था सांप
सांप को गाड़ी में देखकर मालिक घबरा गया और सांप पकड़ने वाले को फोन किया। ट्विटर पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वायरल वीडियो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि 16 सेकंड के इस वीडियो में सांप मिरर वाली जगह से देख रहा है। जैसे ही डंडे से उस जगह को हटाया तो सांप बाहर निकल गया और फन मारने लगा।

सांप पकड़ने वाले ने पकड़ा
इसके बाद सांप पकड़ने वाले ने उसको थोड़ा सहलाया और शांत करने के बाद उसको पकड़ लिया। ये वीडियो कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान का बताया जा रहा है। फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि ''जब लॉकडाउन खत्म हो जाए और जब आप अपनी गाड़ी का इस्तेमाल करें तो गाड़ी को एक बार देख लें, कहीं किसी जानवर या किसी पक्षी ने आपकी गाड़ी में घर तो नहीं बना लिया।''

इस वीडिये को मिल चुके हैं 15 हजार से ज्यादा लाइक्स
इस वीडियो को ट्विटर पर 29 मार्च को शेयर किया गया है, जिसके अब तक 15 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 800 से ज्यादा लाइक्स और 300 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। ये वीडियो कब और कहां का है, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications