सरेआम लड़कियों के जबरन किस करने के वीडियो पर मचा बवाल, विरोध हुआ तो किया डिलीट

'क्रेजी सुमित' नाम के यूट्यब चैनल ने प्रैंक के नाम पर यह वीडियो बनाया था और इसे शेयर भी किया। वीडियो देखकर बहुत से लोगों ने सवाल किए।

नई दिल्ली। नए साल के जश्न की शाम आईटी हब बेंगलुरु में लड़कियों से सरेआम छेड़छाड़ की घटना के बाद अब देश की राजधानी में भी अजीबोगरीब ममला सामने आया है। एक यूट्यूब चैनल के लिए ऐसा प्रैंक वीडियो बनाया गया जिससे बवाल खड़ा हो गया। आखिरकार वीडियो बनाने वाले ने सरेआम माफी मांगी और वीडियो को भी सार्वजनिक जगहों से डिलीट किया। एक युवक ने नए साल के जश्न वाले दिन प्रैंक वीडियो बनाने के लिए कनॉट प्लेस पर अनजान लड़कियों को किस करना शुरू किया था। वह अचानक आकर लड़की को किस करता और भाग जाता। ऐसा होने से लड़की हड़बड़ा जाती और जब तक कुछ समझ पाती तब तक आसपास के लोग तमाशबीन की तरह उसे घूरने लगते।

प्रैंक के नाम पर छेड़खानी का विडियो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, हुआ विरोध तो किया डिलीट

पुलिस तक पहुंच गया मामला
साल 2007 से चल रहे 'क्रेजी सुमित' नाम के यूट्यब चैनल ने प्रैंक के नाम पर यह वीडियो बनाया था और इसे शेयर भी किया। वीडियो देखकर बहुत से लोगों ने सवाल किए। लोगों ने जब कानूनी कार्रवाई की मांग करना शुरू कर दिया तो सुमित ने आगे आकर माफी मांगी। उसने एक और वीडियो जारी करके कहा कि उसका मकसद लड़कियों की इज्जत से खेलना नहीं था, वह महज मजाक था, लेकिन अगर किसी को बुरा लग है तो वह उसके लिए माफी मांगता है। हालांकि मामला पुलिस तक पहुंच चुका है अब साइबर सेल इसकी जांच करेगी।

लोगों ने दी थी कानूनी पेंच में फंसने की चेतावनी
वीडियो में दिख रहे शख्स ने बिना किसी लड़की से पूछे कई लड़कियों तो धोखे से किस किया जब उसका दोस्त वीडियो बना रहा था। वीडियो अपलोड होते ही यह छा गया और एक लाख से अधिक बार देखा गया। जब किसी ने सुमित को आगाह किया कि वह कानूनी पचड़े में फंस सकता है तो वह अलर्ट हो गया और वीडियो को डिलीट कर दिय। तकरीब एक लाख लोगों ने ये वीडियो देखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+