लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए जामिया ने प्रवेश परीक्षा की तारीखों में किया बदलाव, जानिए नई डेट शीट
Jamia Millia Islamia New Entrance Test Date sheet: दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए जामिया मिलिया इस्लामिया ने प्रवेश परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। इसके साथ ही नई तारीखों का ऐलान किया है। चुनाव के चलते परीक्षा की तारीखों को बदल दिया गया है।

एमए (इकोनोमिक्स)- 9 जून
एमए (अप्लाइड साइकोलॉजी)- 9 जून
डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग रेगुलर सेल्फ फाइनेंस- 9 जून
एमबीए- 10 जून
बीएड- 10 जून
एमए (एचआरएम)- 10 जून
एमए (अरेबिक)- 10 जून
एमए (सोशल वर्क)- 11 जून
एमए (इंग्लिश)- 11 जून
बीएससी (एरोनॉटिक्स मैकेनिकल)- 11 जून
एमसीए - 11 जून
एमए (हिस्ट्री)- 11 जून
25 अप्रैल से 21 मई के बीच आयोजित करने की घोषणा
इस साल जामिया मिलिया इस्लामिया की ओर से 25 अप्रैल से 21 मई के बीच आयोजित करने की घोषणा की गई थी। इसके लिए 15 अप्रैल को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तारिख भी निर्धारित की गई थी। अब जामिया मिलिया इस्लामिया की ओर से 26 मार्च को पत्र जारी कर कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के चलते प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
अब 9, 10 और 11 जून को आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं
विश्वविद्यालय में पोलिंग बूथ बनाए जाते हैं। जामिया ने लोकसभा चुनाव के बाद प्रवेश परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है। अब 9, 10 और 11 जून को परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। अलग अलग कोर्स के प्रवेश परीक्षाओं का समय अलग रखा गया है।
यह भी पढ़ें- Delhi news: प्राण प्रतिष्ठा के दिन जामिया में लगे 'बाबरी' के समर्थन में विवादित नारे, की गई पुलिस की तैनाती












Click it and Unblock the Notifications