Delhi news: प्राण प्रतिष्ठा के दिन जामिया में लगे 'बाबरी' के समर्थन में विवादित नारे, की गई पुलिस की तैनाती

Delhi news: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में सोमवार को बाबरी मस्जिद के समर्थन में नारेबाजी हुई। यह घटना उस समय आई जब अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम चल रहा था।

यूनिवर्सिटी में 'स्ट्राइक फॉर बाबरी' जैसे नारे लगाए जाने का वीडियो सामने आया है। इसके बाद यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Controversial slogans raised in support of Babri in Jamia on day of ram mandir inauguration

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कुछ छात्र हाथ में पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। कथित छात्र अल्लाह हू अकबर और 'बाबरी' के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। इतना ही नहीं यह लोग बीजेपी के खिलाफ भी विश्वविद्यालय परिसर के अंदर नारेबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ सुरक्षाकर्मी इस प्रदर्शन को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि यूनिवर्सिटी के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। यह राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह और आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर किया गया है। जाहिर तौर पर परिसर के अंदर एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था, लेकिन इस संबंध में कैंपस के बाहर कुछ नहीं हुआ।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन ने कहा कि विरोध के कारण शैक्षणिक गतिविधि बाधित नहीं हुई और स्थिति नियंत्रण में है। सिर्फ दो से तीन छात्र ही नारेबाजी कर रहे थे। कक्षाओं और परीक्षाओं में किसी तरह की बाधा नहीं आई। यह पूछे जाने पर कि क्या दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है।

बता दें कि, दिल्ली के सभी मंदिरों के अलावा संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाके में पुलिस का सख्त पहरा दिखाई दिया। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों की 30 से ज्यादा कंपनियां दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तैनात रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+