दिवाली पर मुस्लिम दुकानदार को धमकाने का वीडियो वायरल, बजरंग दल कार्यकर्ता पर FIR

नई दिल्ली, 06 नवंबर: दिल्ली के संत नगर इलाके में दीपावली के दिन एक बिरयानी की दुकान जबरन बंद कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए कथित तौर पर एक बजरंग दल कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आरोपी व्यक्ति को दीपावली के मौके पर बुराड़ी के संत नगर इलाके में एक मुस्लिम दुकानदार को अपनी बिरयानी की दुकान खोलने पर धमकाते हुए सुना जा सकता है।

Video of man threatening muslim shopkeeper on Diwali goes viral FIR on member of Bajrang Dal

पुलिस ने शनिवार को कहा कि उन्होंने वायरल वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया। वीडियो में आरोपी अपना परिचय नरेश कुमार सूर्यवंशी बताता है, जो बजरंग दल का सदस्य है। पुलिस ने कहा कि वीडियो में आरोपी युवक को दुकान के कर्मचारियों को धमकी भरे अंदाज में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि संत नगर एक हिंदू क्षेत्र है और उन्हें किसी भी त्योहार पर दुकान खोलने की इजाजत नहीं है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इसके बाद दुकान मालिक ने दुकान बंद कर दी। उन्होंने बताया कि यह वीडियो गुरुवार की रात 9 बजे के करीब रिकॉर्ड कर बाद में सोशल मीडिया पर डाल दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वीडियो का संज्ञान लेने और तथ्यों की पुष्टि करने के बाद बुराड़ी थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295A (किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+