साल 2023 में भारत में होगा G20 समिट, न्यू प्रगति मैदान करेगा विश्व बैठक की मेजबानी- पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: साल 2023 में जी20 समूह की अध्यक्षता भारत करने वाला है। ऐसा पहली बार होगा जब साल 2023 में जी20 की मेजबानी भारत की ओर से की जाएगी। इस बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि नया प्रगति मैदान 2023 में जी-20 वर्ल्ड मीटिंग की मेजबानी करेगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में, जी -20 शिखर सम्मेलन पहली बार 2023 में प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा।

 G-20 summit

Recommended Video

    G-20 शिखर सम्‍मेलन में PM मोदी ने बताया तालिबान का तोड़! जानें क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेगा गतिशक्ति मास्टर प्लान' योजना का अनावरण किया है। इस दौरान उन्होंने नए रूप से बन रहे प्रगति मैदान इलाके के मॉडल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि ये मास्टर प्लान 21वीं सदी के भारत को गति शक्ति देगा। अगली पीढ़ी के इंफ्रास्ट्रक्चर और 'मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी' को इस राष्ट्रीय योजना से गति शक्ति मिलेगी।

    वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पीएम गतिशक्ति-नेशनल मास्टर प्लान विभिन्न विकास योजनाओं को एक दिशा देगा। यह निवेश को भी प्रोत्साहित करेगा। इसी के साथ प्रगति मैदान में आने वाले साल 2023 में जी 20 समिट किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 72,000 वर्ग किलोमीटर में फैले आठ प्रदर्शनी हॉल का निर्माण किया जाएगा। नया आईसीसी सेंटर मौजूदा वक्त में निर्माणाधीन है। अंडरग्राउंड पार्किंग की क्षमता 8,000 से अधिक वाहनों की है।

    इसी के साथ भैरों मार्ग और आसपास के एरिया में यातायात की सुगम आवाजाही की सुविधा के लिए एक मेट्रो और छह सुरंगों का भी निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि जी20 जैसे समिट को ही ध्यान रखकर प्रगति मैदान को नया लुक दिया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+