मकान किराए के 2.25 लाख चुकाने से बचने के लिए किराएदार ने रची साजिश, खुद को गोली मारी
दिल्ली। राजधानी में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें मकान मालिक को किराए के पैसे देने से बचने के लिए किराएदार ने खतरनाक साजिश रच डाली। मकान मालिक को ही हत्या के प्रयास और हथियार के मामले में फंसाना चाहा, मगर उसके मंसूबों पर पानी फिर गया और अमर कॉलोनी की पुलिस टीम ने आरोपी किराएदार को उसके भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया।

22 अगस्त की घटना
दरअसल, 22 अगस्त 2019 को दिल्ली की अमर कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना इलाके में एक मकान मालिक ने एक किराएदार को गोली मार दी है। इसी मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों भाइयों ने मिलकर अपने मकान मालिक को फंसाने के लिए एक भाई ने खुद ही अपने ऊपर गोली मारकर पुलिस को झूठी सूचना दे दी थी। पुलिस गिरफ्त में आए इन आरोपी भाइयों का नाम सुमित और नवीन है।
ये थे टीम में शामिल
बड़ा भाई सुमित ने मकान किराया नहीं देना पड़े इसके लिए साजिश रचकर खुद पर हही गोली चला दी और पुलिस को सूचना देकर आरोप मकान मालिक पर लगा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी गोविंद शर्मा के देखरेख और अमर कॉलोनी एसएचओ अनंत कुमार गुंजन के नेतृत्व में एसआई अभिषेक मिश्रा, शिवराम, हेड कांस्टेबल राजेश और कॉन्स्टेबल मनोज की एक टीम गठित की।
पिस्टल व स्कूटी बरामद
पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच की तो इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस जांच में पता चला कि सुमित पर मकान मालिक विक्की जुनेजा का किराया के रूप में 2.25 लाख बाकी था। इसके लिए उसने एक साजिश रची और फिर अपने खुद पर फायर कर लिया और मकान मालिक की झूठी शिकायत पुलिस को दी और इस पूरे मामले में इसका साथ उसके भाई नवीन ने दिया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक पिस्टल और स्कूटी बरामद की है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications