भारत लौट रहे छात्रों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट ने प्रोटोकॉल में दी छूट, मुंबई एयरपोर्ट ने बंद किया स्पेशल कॉरिडोर

नई दिल्ली। यूक्रेन से स्वदेश लौट रहे भारतीयों के लिए मुंबई एयरपोर्ट और दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि जिन भारतीय नागरिकों को टीका नहीं लगा है और न ही निगेटिव कोविड रिपोर्ट पास में है उन्हें मानवीय आधार पर प्रस्थान से पहले एयर सुविधा पर दस्तावेज अपलोड करने से छूट दी जाएगी और वे एयरपोर्ट में एंट्री कर सकते हैं। वहीं मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यूक्रेन से आने वालों का विशेष कॉरिडोर बंद कर दिया। उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

Travel advisory for student who return from ukraine on mumbai and delhi airport

बता दें कि आज यानी कि शनिवार की रात 8 बजे यूक्रेन से एयर इंडिया की फ्लाइट AI944 मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। CSIMA के प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान में इस मुश्किल हालात में CSIMA यूक्रेन से लौट रहे भारतीय छात्रों के इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सपोर्ट कर रहा है। इसके अलावा मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि यदि कोई यात्री आगमन के समय कोई भी दस्तावेज दिखाने में सक्षम नहीं है, तो उन्हें हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा, जिसका खर्च एयरपोर्ट उठाएगा।

छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि वे यात्री ही एयरपोर्ट से बाहर जा सकेंगे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी। अगर किसी यात्री कि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक उसका चिकित्सकीय प्रबंधन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+