Tomato Price: दिल्ली-एनसीआर में 200 नहीं अब 90 रुपए प्रतिकिलो हुए टमाटर, सरकार ने शुरू की बिक्री
Tomato Price In Delhi: टमाटर की आसमान छू रही कीमतों को काबू में लाने के लिए केंद्र सरकार ने जो बड़ा कदम उठाने का फैसला है, उसका असर आज से देखने को मिलने लगा। जी हां...दिल्ली-एनसीआर में कुछ चिन्हित दुकानों पर आज से टमाटर की ब्रिकी शुरू हो गई।
यहां पर टमाटक की कीमत 200 रुपए प्रतिकिलो नहीं, बल्कि 90 रुपए प्रति किलो ग्राम है। ऐसा बताया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर के बाद अन्य शहरों में भी सरकारी दुकानों पर सस्ते दामों में टमाटर की बिक्री शुरू की जाएगी। टमाटर के ये दाम इसलिए कम हैं क्योंकि NAFED और NCCF ने दूसरे राज्यों से टमाटर की खरीदारी की है।

दरअसल, टमाटर के दामों में वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने NAFED और NCCF को निर्देश दिया कि वे आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से तुरंत टमाटर और अन्य महंगी सब्जियों को खरीद करें। इतना ही नहीं, सरकार ने इस बात के भी निर्देश दिए हैं कि ग्राहकों को सस्ते दाम पर टमाटर उपलब्ध कराए जाएं।
बता दें कि जुलाई-अगस्त और अक्टूबर-नवंबर की अवधि आम तौर पर टमाटर के लिए कम उत्पादन वाले महीने होते हैं। इस साल मौसम की मार भी टमाटर की फसल को झेलनी पड़ी है। इसके चलते दाम 150 से 200 रुपए तक पहुंच गए हैं। सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, टमाटर के नए स्टॉक को खुदरा दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा।
इतना ही नहीं, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शुक्रवार 14 जुलाई से रियायती कीमतों (सस्ते दामों) पर टमाटर मिल पाएंगे। तो वहीं, केंद्र सरकार ने 90 रुपये प्रति किलो पर टमाटर की बिक्री आज से खुदरा दुकानों पर शुरू करवा दी है। NCRF के प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने कहा कि हमने कीमत 90 रुपए प्रति किलोग्राम तय की है।
जबकि, टमाटर की खरीद दर 120-130 रुपये प्रति किलो ग्राम है। घाटे को केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। कहा कि सरकार पूरी तरह ग्राहकों को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए केंद्र टमाटर पर मौजूदा बाजार दर से 30 प्रतिशत से अधिक की सब्सिडी दी जा रही है।
दिल्ली-एनसीआर में इन स्थानों पर सस्तें मिल रहे टमाटर
दिल्ली में एनसीसीएफ शुक्रवार 14 जुलाई की सुबह 11 बजे से मोबाइल वैन के जरिए सस्तें टमाटरों की बिक्री शुरू कर दी गई है। सस्ते टमाटर करोल बाग, पटेल नगर, पूसा रोड, नेहरू प्लेस, सेक्टर 78 नोएडा, परी चौक, ग्रेटर नोएडा और रजनीगंधा चौक पर मिल रहे हैं। वहीं, टमाटर की बिक्री के लिए 13 और वैन को लोड किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा और अन्य स्थानों पर मोबाइल वैन के माध्यम से भी टमाटर बेचा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications