Smog Effect! ODD EVEN के दौरान 13 से 17 नवंबर तक फ्री रहेगी DTC सेवा

नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने 13 से 17 नवंबर के बीच बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों से पैसे ना लेने का फैसला किया है। ओड ईवेन के दौरान सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए, दिल्ली सरकार ने सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में यात्रियों को 13-17 नवंबर तक मुफ्त सेवा मिलेगी।गौरतलब है कि 9 नवंबर को ऐलान किया गया था कि Smog के शिकार दिल्ली में एक बार फिर से ODD EVEN लागू होगा। दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इसका ऐलान किया था। ODD EVEN 13 से 17 नवंबर तक लागू रहेगा। बता दें कि इस नियम के मुताबिक दिल्ली में ऑड तारीख पर ऑड नंबर की गाड़ियां और ईवन तारीख पर ईवन नंबर की गाड़ियां ही सड़कों पर निकल सकती है। कैलाश ने कहा कि कारों के लिए आईजीएल स्टिकर कल से 22 सीएनजी स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे।

ODD EVEN के दौरान 13 से 17 नवंबर तक फ्री रहेगी DTC सेवा

बता दें कि 13,15 और 17 को ऑड नंबर की गाड़ियां चलेंगी वहीं 14 और 16 नवंबर को इवेन नंबर की गाड़ी चलेंगी। इस बार भी दो पहिया गाड़ियों को छूट मिलेगी। ऑड-ईवन के दायरे में टैक्सी और ऑटो भी, दोपहिया वाहनों को पहले की तरह छूट मिलेगी।

ऑड ईवन के दौरान लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े इसके लिए सरकार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी कर रही है। बता दें कि एक अनुमान के मुताबिक ऑड ईवन के दौरान दिल्ली की सड़कों से लगभग 10 लाख गाड़ियां कम हो जाती हैं जिससे प्रदूषण के स्तर पर में कुछ कमी देखने को मिलती है। बता दें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार दिल्ली में दो बार ऑड ईवन लागू कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+