देश के 7 राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट लेकिन दिल्ली का बढ़ा ताप, 35 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है और कुछ जगहों पर बादल बरसने के आसार बने हुए हैं तो वहीं कुछ स्थानों पर सूरज भगवान अभी से ही काफी मेहरबान हैं, जिसकी वजह से गर्मी काफी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले 4 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड और मणिपुर में भारी बारिश के आसार हैं तो उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश हो सकती है हालांकि कल घाटी में कुछ जगहों पर अच्छी बरसात हुई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है, जबकि राजस्थान के भी कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी संभव है।

दिल्ली में 35 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

दिल्ली में 35 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

मौसम विभाग के मुताबिक अब पारा चढ़ेगा, राजधानी दिल्ली में अब मौसम साफ तो रहेगा लेकिन तापमान में वृद्धि होगी। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में पारा अगले दो दिनों में 35 डिग्री के आस-पास जा सकता है। यहां दिन के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ राजधानी में प्रदूषण भी बढ़ सकता है, इसलिए लोगो कों एहतियात बरतने की जरूरत है।

गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा

गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा

हालांकि आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार-शनिवार को एक बार फिर से राजधानी के मौसम में तब्दीली हो सकती है, यहां बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि इसके आस-पास के इलाकों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा।

मौसम में बदलाव होली तक जारी रहेगा

मौसम में बदलाव होली तक जारी रहेगा

जबकि स्काईमेट के मुताबिक आज से लेकर अगले तीन दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, पश्चिम बंगाल में भी जोरदार ढंग से बादल बरस सकते हैं इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी जोरदार बारिश के आसार हैं। मौसम में ये बदलाव होली तक जारी रहने वाला है, हालांकि इसके बाद एकदम से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

 अब गर्मी पहले से ज्यादा पड़ने लगी है...

अब गर्मी पहले से ज्यादा पड़ने लगी है...

अक्सर कहा जाता है कि गर्मी के बढ़ने की वजह 'ग्लोबल वार्मिंग' है लेकिन बीबीसी की खबर के मुताबिक केवल यही एक कारण नहीं देश में तापमान के बढ़ने का, दरअसल इसके पीछे शहरीकरण का भी बहुत बड़ा हात है। इमारतों के निर्माण के चक्कर में पेड़ की कटाई इसकी बहुत बड़ी वजह है, यहां तक कि जमीनों का बदलता उपयोग भी तापमान वृद्दि का कारण है। पेड़ काटकर शहर बसाने के चक्कर में हरियाली क्षेत्र कम हो रहे हैं, जिसके कारण अब गर्मी पहले से ज्यादा पड़ने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+