दिल्ली: प्रोपर्टी विवाद में भाईयों ने गोलियां बरसाकर ली एक-दूसरे की जान
नई दिल्ली। दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में प्रोपर्टी को लेकर विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मरने वालों में दो भाई और एक भाई की पत्नी है। एक अन्य गंभीर घायल है। घटना गुरुवार रात की है, जब कथित तौर पर भाईयों ने एक-दूसरे को गोली मार दी। इसमें एक की पत्नी को भी गोली लगी और उसकी भी जान चली गई। मृतकों की पहचान 52 साल के जसपाल, जसपाल की पत्नी प्रभजोत कौर और जसपाल के छोटे भाई गुरजीत (50) के तौर पर हुई है।

दोनो भाई एक ही बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर रहते थे, दोनों के बीतच प्रोपर्टी बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद था। पुलिस का कहना है कि गुरजीत सिंह और उसकी भाभी प्रभजोत से गुरुवार रात बहस हुई जो मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद जसपाल ने गोली चला दी। जिसमें गुरमीत की जान चली गई। इसके बाद गुरमीत के परिवार ने जसपाल और प्रभजोत को मार डाला।
पुलिस मामला की जांच कर रही है। घटना में घायल की पहचान 24 साल के गुरनूर के तौर पर हुई है। उसे शालीमार बाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरी घटना घर से बाहर के रास्ते पर हुई है, ऐसे में वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications