दिल्ली: मेट्रो और अस्पतालों तक को बिजली आपूर्ति पर संकट, सत्येंद्र जैन ने केंद्र को लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली, 29 अप्रैल: राजधानी दिल्ली में बिजली संकट बढ़ सकता है। गुरुवार को दिल्ली सरकार ने कहा है कि दादरी-नेशनल कैपिटल पावर स्टेशन और फिरोज गांधी ऊंचाहार थर्मल पावर प्लांट से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे इमरजेंसी सेवाओं तक को निर्बाध बिजली आपूर्ति पर संकट खड़ा हो गया है।
Recommended Video

दिल्ली सरकार ने कहा है कि दिल्ली मेट्रो, अस्पतालों और दूसरी कई आवश्यक सेवाओं को आने वाले वक्त में 24 घंटे बिजली आपूर्ति में समस्या हो सकती है। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसको लेकर केंद्र सरकार को एक पत्र भी लिखा है। जैन ने केंद्र से इस मसले को लेकर समीक्षा बैठक बुलाने और पर्याप्त कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है।
दिल्ली ही नहीं देश के कई राज्यों में बिजली संकट के और गहराने की आशंका बढ़ गई है। भीषण गर्मी और कोयले की किल्लत के चलते देश के कई राज्यों में बिजली संकट है। बिजली संयंत्रों में कम उत्पादन के बीच राज्य भारी मांग को पूरा करने के लिए जूझ रहे हैं। देश में बिजली की कुल कमी 62.3 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है।इसके पीछे कोयले की कमी को माना जा रहा है। देश में बिजली संयंत्रों में कोयले का भंडार नौ वर्षों में सबसे कम हैं।












Click it and Unblock the Notifications