दिल्ली में तेज रफ्तार थार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 7 को कुचला, दो की मौत
दिल्ली में बुधवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ। जहां एक थार ने कई लोगों को कुचल दिया।

होली पर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, साथ ही लोगों को नशे में वाहन नहीं चलाने की सलाह दी गई थी। इसके बावजूद बुधवार शाम को राजधानी में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार थार ने कई वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद उसने सात लोगों को कुचल दिया, जिसमें से दो की मौत की खबर है। दिल्ली पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात नौ बजे के करीब साउथ दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक तेज रफ्तार कार आई, जो पुरी तरह से असंतुलित थी। उसने रेहड़ी पटरी वालों को रौंद दिया। जिसमें पांच लोग बुरी तरह से घायल हुए, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मलाई मंदिर के पास उसने दो कारों को टक्कर मार दी, जिससे उनका आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
चश्मदीदों के मुताबिक थार ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर थी। पहले वो खंभे से टकराई, फिर लोगों को कुचल दिया। इसके बाद वो पलट गई। उसमें सवार लोग भी घायल बताए जा रहे। मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि मलाई मंदिर इलाके में तेज रफ्तार थार ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में 5 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। थार ने 2 गाड़ियों को भी टक्कर मारी है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी और संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हुआ। जांच जारी है।
बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने होली की शाम को सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसके तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान कनॉट प्लेस में पुलिसकर्मियों ने एक कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने उसे तेजी से भगाया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी कार के सामने आने से बचा। फिलहाल कार की डिटेल निकलवाकर उसकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications