Jammu Kashmir में हुए आतंकी हमले पर संजय सिंह बोले- 370 हटने के बाद...', भाजपा पर कसा तंज
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को आतंकी हमला हुआ, जिसमें तीन स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। यह घटना माहोर इलाके में हुई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जम्मू में हुए इस हमले की आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने आलोचना करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया है।
आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह आतंकी हमले पर चिंता जताई, इसके साथ ही भाजपा द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाने का जिक्र करते हुए दावा किया कि इसको हटाने से आतंकवाद में कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा भाजपा दावा करी है कि 370 हटने से आतंकवाद कम हो गया है लेकिन पहले जहां कश्मीर में आतंकी हमले होते थे वहीं अब जम्मू-कश्मीर में हमले हो रहे हैं।

बता दें 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370, जो जम्मू और कश्मीर को विशेष स्वायत्तता प्रदान करता था, उसे मोदी सरकार ने निस्प्रभावी कर दिया था। इस कदम का उद्देश्य क्षेत्र को भारत के साथ अधिक निकटता से जोड़ना और सुरक्षा चिंताओं को दूर करना था।
वहीं रविवार को हुई घटना के बाद उस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।
इस घटना पर कई राजनीतिक नेताओं ने जहां आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए सरकार के प्रयासों का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ लोग इन उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठा रहे हैं। राजनीतिक हलकों में अनुच्छेद 370 को लेकर बहस जारी है।












Click it and Unblock the Notifications