तेजप्रताप की शादी के मंच की सीढ़ी टूटी, सुरक्षाकर्मियों ने गोद में उठा नेताओं को नीचे उतारा

पटना। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में मुख्य मंच की सीढ़ी टूट जाने से कई लोग गिर पड़े, जिससे कई को हल्की चोट भी आई। मुख्य मंच की सीढ़ी अचानक टूट जाने से कुछ देर के लिए तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया लेकिन तुरंत ही वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने व्यवस्था को संभाल लिया, जिसके बाद शादी की रस्में पूरी हुईं।

Tej Pratap Yadav tied knot with Aishwarya, Tej Pratap Yadav, Aishwarya, Tej Pratap Yadav wedding, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव

मंच की सीढी जयमाला के बाद उस वक्त टूटी जब वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए मुख्य मंच पर कई लोग चढ़ गए थे। मंच पर शरद यादव, सीपी ठाकुर समेत कई अन्य नेता मंच पर थे, जिन्हें सीढी टूटने प उनके सुरक्षाकर्मियों ने सहारा देकर और कुछ को गोद में लेकर उतारा। जयमाला के लिए बनाया गया मंच 10 फीट ऊंचा था, जिस पर पहुंचने के लिए सीढ़ी को मुख्य मंच से जोड़ा गया था, ये सीढी अचानक टूट गई।

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में मुख्य मंच की सीढ़ी टूट जाने से कई लोग गिर पड़े, जिससे कई को हल्की चोट भी आई। मुख्य मंच की सीढ़ी अचानक टूट जाने से कुछ देर के लिए तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया लेकिन व्यवस्था को वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने संभाल लिया और शादी की रस्में पूरी हुईं।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को शादी के संबंध में बंधे हैं। तेज प्रताप की शादी पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती और पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के हो रही है। देश के बड़े-बड़े राजनेता इस शादी में शरीक होने पटना पहुंच रहे हैं। दोपहर बाद उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के साथ पटना पहुंचे।

बिहार के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक भी वेटनरी कॉलेज पहुंचे। वहीं बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी तेजप्रताप की शादी में पहुंचे। तेजप्रताप की शादी में शामिल होने के लिए शरद यादव भी पहुंचे। एनसीपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और रामजेठ मलानी भी इस शादी में शामिल हुए। रालोद नेता चौधरी अजित सिंह, सपा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव भी तेज प्रताप की शादी में शामिल होने पटना पहुंचे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+