नशे के लिए सोल्यूशन नहीं दिया तो नाबालिग ने कर दी दोस्त की हत्या
नशे के लिए सोल्यूशन नहीं दिया तो नाबालिग ने की दोस्त की हत्या
नई दिल्ली। नशे की लत के शिकार एक नाबालिग ने कांच की बोतल अपने दोस्त के पेट में घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले आरोपी का दोस्त ने नशे के लिए सोल्यूशन ना दने पर झगड़ा हुआ। झगड़ा बढ़ा तो उसने रेलवे लाइन पर पड़ी बोतल को उठाया, उसे तोड़ा और दोस्त के पेट में घुसा उसकी हत्या कर दी।


रोज साथ बैठकर करते थे नशा
दिल्ली के भारतनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला मृतक शाहरुख, आरोपी नाबालिग और दिनेश के साथ सुलेशन का नशा करता था। नसे में अक्सर तीनों में मारपीट होती थी। गुरुवार को जब शाहरुख के दोस्त ने उससे सुलेशन मांगा तो उसने इंकार कर दिया। इस पर वो गुस्सा हो गया और कांच की बोतल उठा उसको घोंप दी।

तीसरे दोस्त दिनेश ने हत्या को उकसाया
पुलिस ने बताया है कि जब शाहरुख और आरोपी में नशीले पदार्थ को लेकर झगड़ा हुआ तो दिनेश ने उन्हें अलग करने की जगह मामले को बढ़ाया। उसने आरोपी को लगातार उकसाया कि आज तो वो शाहरुख को मार डाले और आरोपी ने शाहरुख को मार दिया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने सारा घटनाक्रम पुलिस को बता दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग को बाल सुधार गृह जबकि दिनेश को जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications