"मुझे केजरीवाल ने ही विभव कुमार से पिटवाया", स्वाती मालीवान ने दिल्ली चुनाव से पहले किया बड़ा दावा
Swati Maliwan: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर बड़ा किया है।जिससे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की मुश्किल बढ़ सकी है। इसके साथ ही स्वाती मालीवाल ने खुलासा किया है कि विभव कुमार को बचाने के लिए केजरीवाल क्यों पूरा दम लगा रहे हैं?
शुक्रवार को स्वाती मालीवाल ने मीडिया के सामने आकर कहा मुझे पता चला है कि अरविंद केजरीवाल के आफिस में मुझे घसीट-घसीट कर मारने वाले विभव कुमार को पंजाब सरकार Z+ सुरक्षा प्रदान कर रही है। ये वो ही गुंडा है जिसने अरविंद केजरीवाल के ड्राइंगरूम में मुझे बेरहमी से घसीट-घसीकर पीटा था।

स्वाती मालीवाल ने कहा छह महीने से मैं विभव कुमार के खिलाफ अकेले दम पर केस लड़ रही हूं, इन छह महीनों में मुझे इस बात पर यकीन हो गया है कि मुझ पर ये हमला विभग कुमार से अरविंद केजरीवाल ने ही करवाया है। अगर ऐसा नहीं है तो आखिर वो एक गुंडे विभव कुमार को इस तरह क्यों बचाते। ये पक्का हो गया है कि केजरीवाल ने ही इस विभव कुमार को कहा होगा कि मुझे मारो।
स्वाती मालीवाल ने कहा "मैं ये केस अकेले लड़ रही हूं लेकिन विभव कुमार को बचाने के लिए केजरीवाल जी ने देश के नामी, मंहगे और बड़े से बड़े वकीलों की फौज इकट्ठा कर रखी है उसको बचाने के लिए। ये विभग कुमार ऐसा शख्स है जिसके लिए सुप्रीक कोर्ट ने टिप्प्णी की थी ये गुंडा है और उसे बेल देते हुए ये कहा था कि उसे कोई महत्वपूर्ण पोजिशन नहीं दी जाएगी लेकिन उसे लंबे समय से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का प्रमुख सलाहकार बनाया हुआ है।
इसका मतलब है कि उसे कैबिनेट मंत्री से ज्यादा सैलरी है और पंजाब के सारे शीर्ष अधिकारीइस गुंडे को रिपोर्ट करते हैं। मैं ये जनना चाहती हूं कि ये गुंडा पंजाब के मुख्यमंत्री मान को क्या सलाह देता होगा कि महिलाओं को किस तरह से पीटा जाए।"
स्वाती मालीवाल ने कहा जो ये सिक्योरिटी दी गई है, इसका मतलब है कि पंजाब जो एक बॉर्डर स्टेट है उसके 70 पुलिस वाले कमांडो अब विभव कुमार नामक गुंडे को राउंड द क्लॉक सिक्योरिटी देंगे।
#WATCH | Delhi: AAP MP Swati Maliwal says, " Got to know that Punjab govt is providing Z+ security to Bibhav Kumar. This is the same goon who beat me up mercilessly inside the drawing room of Arvind Kejriwal. In these 6 months, now I have started believing completely that Arvind… pic.twitter.com/olfthK2alI
— ANI (@ANI) January 24, 2025












Click it and Unblock the Notifications