आखिर क्यों अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के वक्त स्वाति मालीवाल अमेरिका में थीं, सामने आई वजह

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने उन आरोपों को सिरे से खारिज किया है कि जब अरविंद केजरीवाल जेल गए थे तो वो अमेरिका में थी, जिसकी वजह से पार्टी उनसे नाराज थी।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह मार्च माह में अमेरिका में थीं, वह यहां हार्वर्ड कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए पहुंची थीं, साथ ही आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स की ओर से आयोजित मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं।

swati maliwal

स्वाति ने कहा कि उनकी अमेरिका की यात्रा को इसलिए आगे बढ़ाना पड़ा था क्योंकि उनकी बहन जोकि 15 साल से अमेरिका में रह रही थी, उसे कोरोना हो गया था।

स्वाति ने कहा कि अमेरिका में मेरी बहन कोरोना से संक्रमित हो गई थी, मेरा सारा सामान बहन के घर पर था, मुझे क्वारेंटीन होना पड़ा था। उस वक्त भी मैं पार्टी के संपर्क में थी। मै ट्वीट कर रही थी, पार्टी के नेताओं से बात कर रही थी। उस वक्त जब अरविंद केजरीवाल जेल गए थे तो मैं जो कुछ कर सकती थी, कर रही थी। ऐसे में यह कहना कि मैं पार्टी के लिए काम नहीं कर रही थी, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

बता दें कि कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जब अरविंद केजरीवाल जेल में गए थे तो आप सांसद स्वाति मालीवाल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह दिल्ली में मौजूद नहीं थे, जिसकी वजह से पार्टी नेतृत्व नाराज था।

स्वाति ने कहा कि अगर मेरे अमेरिका में रहने की वजह से मेरे साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है तो आखिर राघव चड्ढा के साथ दूसरी तरह का बर्ताव क्यों किया गया। जब अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हुए थे तो राघव लंदन में थे। बता दें कि राघव का लंदन में आंख का ऑपरेशन हुआ था, जब वह दिल्ली वापस लौटे थे तो पार्टी ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया था।

भाजपा के साथ संपर्क के आरोपों पर स्वाति ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और यही लोगों ने मुझे धमकी दी थी। जब मैंने बिभव कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बात कही तो उन लोगों ने मुझे यही धमकी दी थी और वही हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+