दिल्ली: उलगुलान रैली में गरजीं सुनीता केजरीवाल, मोदी सरकार पर किया बड़ा हमला
झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को विपक्षी गठबंधन 'INDIA' ने अपनी ताकत दिखाई। विपक्षी नेता इस रैली में पहुंचे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व में यह रैली आयोजित की गई। रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने संबोधित किया।
सुनीता केजरीवाल के संबोधन को अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। सुनीता केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता की कोई इच्छा नहीं है। वह सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं। वह देश को नंबर-1 बनाना चाहते हैं। कई लोग कहते हैं कि ये मुश्किल है।

इस दौरान सुनीता केजरीवाल ने जोर से नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि 'जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन छूटेंगे। साथ ही सुनीता केजरीवाल ने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, उनके खाने में कैमरा लगाया जा रहा है। वे शुगर के मरीज हैं। वे पिछले 12 वर्षों से प्रतिदिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं। लेकिन उन्हें जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही है। वे दिल्ली के सीएम को मारना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- Ulgulan Nyay Rally: रांची में आज 'इंडी' गठबंधन की रैली, सुनीता केजरीवाल, कल्पना सोरेन रहेंगी मौजूद












Click it and Unblock the Notifications