करोड़ों की मालकिन हैं सुनीता केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल से भी है ज्यादा संपत्ति, जानें क्या है इनकम सोर्स?

Sunita kejriwal Net worth: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनावी हलफनामे में अरविंद केजरीवाल ने अपनी और अपनी पत्नी सनीता केजरीवाल की संपत्ति की जानकारी दी है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अरविंद केजरीवाल से ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास है। सुनीता केजरीवाल करोड़ों की मालकिन हैं। चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे में केजरीवाल ने बताया है कि उनकी कुल संपत्ति 1.73 करोड़ रुपये की है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास न तो कोई घर है और न ही कोई कार है।

Sunita kejriwal Net worth

Sunita kejriwal Net worth 2025: सुनीता केजरीवाल की सपंत्ति

  • सुनीता केजरीवाल की कुल संपत्ति 2.5 करोड़ रुपये की है। इसमें एक की चल संपत्ति और 1.5 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है।
  • सुनीता केजरीवाल के पास 25 लाख रुपये का 320 ग्राम सोना और 92,000 रुपये की कीमत की एक किलोग्राम चांदी है।
  • सुनीता केजरीवाल के पास गुरुग्राम में एक घर है। सुनीता केजरीवाल के पास पांच सीटर 2017 मारुति बलेनो कार है। सुनीता केजरीवाल के पास 32,000 रुपये कैश हैं।
  • अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल, दोनों की कुल संपत्ति 4.23 करोड़ रुपये की है। अरविंद केजरीवाल के पास 2.96 लाख रुपये की बैंक सेविंग्स और 50,000 कैश है।
  • अरविंद केजरीवाल की अचल संपत्ति 1.7 करोड़ रुपये की है। उनके पास 3,46,849 रुपये की चल संपत्ति है। वित्त वर्ष 2023-24 में केजरीवाल की आय 7.21 लाख थी।
  • अरविंद केजरीवाल की संपत्ति घटी है। नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे अरविंद केजरीवाल ने 2020 के चुनावी हलफनामे में 3.4 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। 2015 में उनकी संपत्ति 2.1 करोड़ रुपये थी।
  • सुनीता केजरीवाल और अरविंद केजरीवाल पर पर कोई देनदारी नहीं है। आयकर रिटर्न के मुताबिक सुनीता केजरीवाल की आय 14,10,740 रुपये थी।

Sunita kejriwal Income Source: सुनीता केजरीवाल आय का स्रोत

चुनावी हलफनामे में अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी है कि उनकी आय का स्रोत उनका विधायी वेतन है। दिल्ली के विधायक को वेतन-भत्ते मिलाकर कुल 1.70 लाख रुपये प्रतिमाह मिलते हैं।

चुनावी हलफनामे में अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजकीवाल के आय का स्रोत उनकी पेंशन को बताया है। बता दें कि सुनीता केजरीवाल भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की पूर्व अधिकारी हैं, जिन्होंने 22 वर्षों तक आयकर (आई-टी) विभाग में काम किया है।

सुनीता केजरीवाल 1994 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। सुनीता ने 2016 में आयकर विभाग से रिटायरमेंट ली थी। उनकी आखिरी पोस्टिंग दिल्ली में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) में थी, जहां वह आयकर आयुक्त के पद पर थीं। हालांकि सुनीता केजरीवाल को फिलहाल कितनी पेंशन मिलती है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+