'...BJP मुख्यालय में लिखा गया समन', दिल्ली शराब नीति मामले में ED के एक्शन पर मंत्री आतिशी का बड़ा आरोप
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में एक्शन पर आम आदमी पार्टी लगातार केंद्रीय जांच एजेंसियों और बीजेपी को निशाने पर ले रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल को चौथी बार ईडी के समन पर दिल्ली सरकार में मंत्री व आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना ने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया है। उन्होंने सवाल किया कि बात बीजेपी को कैसे पता चली कि सीएम केजरीवाल को ईडी गिरफ्तार करने जा रही है।
प्रवर्तन निदेशालय के समन को चौथी बार इग्नोर करने के आरोप के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दिल्ली की मंत्री व 'आप' नेता आतिशी ने ईडी एक्शन पर बीजेी की जमकर खिंचाई की।

BJP को कैसे पता, CM गिरफ्तार होंगे: आतिशी
मामले में एक सवाल के जवाब में मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में सभी आरोप बेबुनियाद हैं। बिना आधार के सीएम केजरीवाल पर कार्रवाई की जा रही है। एक सवाल के जवाब में मंत्री आतिशी ने कहा, "मैं भाजपा और उनके प्रवक्ताओं से पूछना चाहता हूं कि जब ईडी ने यह नहीं बताया कि अरविंद केजरीवाल को गवाह या आरोपी के रूप में बुलाया गया है तो भाजपा को कैसे पता चला कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा? वे (BJP) इसके बारे में जानते हैं क्योंकि ईडी का समन बीजेपी के मुख्यालय में लिखा गया है।"
दिल्ली की मंत्री ने आगे कहा, "जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पहला समन मिला था तो हमने कहा था कि ये दरअसल बीजेपी का समन था। आज बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बात साबित कर दी है। उन्होंने कहा है कि ईडी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर जेल में डालेगी।"












Click it and Unblock the Notifications