दिल्ली में रफ्तार का कहर, कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 1 की मौत, 4 घायल

नई दिल्ली, 18 मार्च: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होली की रात शुक्रवार को बड़ा भयानक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की सूचना के बाद तुरंत दिल्ली पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया। वहीं कार को अपने कब्जे में कर लिया।

Delhi road accident

जानकारी के मुताबिक हादसा दिल्ली के दक्षिण और पूर्वी हिस्से को जोड़ने वाले बारापूला एलिवेटेड रोड यानी बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु पर हुआ। पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार ने आगे चल रहे ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो सवार 1 बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे को लेकर एक कार चालक ने बताया कि 'एक कार ने एक ऑटो और मेरी कार को टक्कर मार दी, ऑटो में सवार कुल 3-4 लोग घायल हो गए, एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं डीसीपी साउथ ईस्ट ईशा पांडे के मुताबिक गंभीर रूप से घायल 4 लोगों के परिवार में 13 साल के लड़के की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर अवस्था में वेंटिलेटर पर है। बाकि दो लोगों (पिता और एक और बेटा) का इलाज चल रहा है। वहीं ऑटो चालक भी घायल है, वो कि अस्पताल में भर्ती है।

हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में कर लिया है। दुर्घटना के बाद घायलों के आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने हादसे की तस्वीर साझा की है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कितना भयानक टक्कर थी। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से टूट चुका है तो दूसरी तरफ ऑटो के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+