Delhi Police: New Year 2024 पर ना भूले कानून, हिडन कैमरे से रहेगी आप पर नजर, 10 हजार जवान होंगे मुस्तैद

Delhi Police New Year 2024 Security Arrangement: नए साल को अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। 31 दिसंबर की रात को दिल्ली सहित देशभर में जश्न का माहौल होगा। ऐसे में न्यू ईयर पार्टी नाइट को लेकर दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए खास तैयारी की है।

न्यू ईयर इवनिंग को लेकर दिल्ली पुलिस ने कड़े इंतजार किए हैं। नए साल के इवेंट्स के दौरान कड़ी सुरक्षा के लिए कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, एयरोसिटी, मुखर्जी नगर, वसंत कुंज मॉल और ईडीएम मॉल में विशेष पुलिस टीमें तैनात की जाएंगी।

Delhi Police

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मॉल, कैफे, रेस्तरां और होटल, जहां नए साल के लिए प्रोग्राम होंगे, किसी भी कानून और व्यवस्था की समस्या से बचने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। 31 दिसंबर को दिल्ली पुलिस उन स्थानों पर व्यवस्था और तैनाती सुनिश्चित करेगी, जहां लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है।

तैनाती कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, एयरोसिटी, कुतुब मीनार, ग्रेटर कैलाश, साकेत मॉल, नेताजी सुभाष प्लेस, मुखर्जी जैसे स्थानों पर होगी। स्पेशल सीपी ट्रैफिक एसएस यादव ने गुरुवार को कहा, "रात 8 बजे के बाद कनॉट प्लेस क्षेत्र में यातायात नियंत्रित किया जाएगा।"

नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस अलग-अलग शिफ्ट में काम करेगी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी थानेदार सड़क पर सक्रिय और सतर्क रहेंगे। पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, "हमने तैनाती के लिए दो अलग-अलग शिफ्ट तैयार की हैं। पहली शिफ्ट शाम 5 बजे से आधी रात तक होगी। दूसरी शिफ्ट रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक होगी।"

बाइक स्टंट और गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं

नए साल की पूर्व संध्या पर स्टंट-बाइकिंग और गुंडागर्दी पर नजर रखने के लिए पुलिस ने भी व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। डीसीपी टिर्की ने कहा, "मैं किसी भी कीमत पर किसी भी बाइक सवार को स्टंट या ट्रिपल राइडिंग की इजाजत गै। अगर कोई दोषी पाया गया तो हमारी टीमें तुरंत बाइक जब्त कर लेंगी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"

10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

31 दिसंबर की मध्यरात्रि को सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए यातायात और दिल्ली पुलिस की विभिन्न इकाइयों के 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस यातायात प्रबंधन, सड़क पर किसी भी अराजकता से बचने और नशे में गाड़ी चलाने पर रोक लगाने के लिए लगभग 2,500 कर्मियों को तैनात करेगी।

हिडन कैमरे से निगरानी

पुलिस के अनुसार पूरी दिल्ली में विशेष अभियान के तहत नियमों को तोड़ने वाले लोगो को पकड़ने के लिए हिडन कैमरे लगाए जाएंगे। इसी के साथ पुलिसकर्मी अपने साथ अल्कोमीटर साथ रखेंगे, ताकि उससे यह पता किया जा सके कि किसी व्यक्ति ने शराब पी रखी है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+