साड़ी की वजह से महिला को रेस्टोरेंट में नहीं मिली एंट्री, स्टाफ ने कहा- स्मार्ट कैजुअल ड्रेस नहीं है आपकी

नई दिल्ली, सितंबर 22। हमारे देश में साड़ी को भारतीय परंपरा का प्रतीक माना जाता है। यहां तक कि साड़ी को महिलाओं के लिए राष्ट्रीय पोशाक के रूप में जाना जाता है, लेकिन इसी साड़ी को पहने एक महिला जर्नलिस्ट को दक्षिणी दिल्ली के रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं दी गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को साड़ी पहनने की वजह से रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं दी गई।

क्यों रोका गया साड़ी वाली महिला को?

क्यों रोका गया साड़ी वाली महिला को?

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट में काम करने वाली कुछ महिलाएं साड़ी पहनने वाली महिला जर्नलिस्ट अनीता चौधरी को रेस्टोरेंट के अंदर दाखिल होने से रोक रही हैं। उन महिलाओं का कहना है कि साड़ी 'स्मार्ट कैजुअल' ड्रेस कोड के तहत नहीं आती है, इसीलिए आपको अंदर जाने नहीं दिया जाएगा। ये घटना दक्षिणी दिल्ली के अंसल प्लाजा के एक रेस्टोरेंट बार की है।

जर्नलिस्ट अनीता चौधरी ने शेयर किया वीडियो

जर्नलिस्ट अनीता चौधरी ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को शेयर करते हुए जर्नलिस्ट अनीता चौधरी ने फेसबुक पर लिखा है, "इस वीडियो को ध्यान से सुनें क्योंकि दिल्ली में एक रेस्तरां है जहां साड़ी एक स्मार्ट पोशाक नहीं है।" अनीता चौधरी ने आगे लिखा है, 'होटल स्टाफ की तरफ से साड़ी के खिलाफ कई बहाने दिए गए लेकिन मुझे रेस्टोरेंट में बैठने नहीं दिया गया क्योंकि हमारे देश में साड़ी को एक स्मार्ट आउटफिट नहीं माना जाता। उन्होंने आगे लिखा है कि कल साड़ी की वजह से मेरा जो अपमान किया गया है वो अभी तक का सबसे बड़ा अपमान है और दिल दहला देने वाला है।

सोशल मीडिया पर दिखा लोगों का गुस्सा

सोशल मीडिया पर दिखा लोगों का गुस्सा

अनीता चौधरी ने अपनी यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड करते हुए कहा है कि मैं शादीशुदा हूं और साड़ी में ही मेरी शादी हुई थी, मेरी दो बेटियां हैं और मुझे साड़ी पहनना काफी पसंद है। अनीता चौधरी ने अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर एक फोटो भी अपलोड की है, जिसमें वो साड़ी में नजर आ रही हैं और ये फोटो उसी रेस्टोरेंट का है, जहां उन्हें जाने से रोका गया था। अनीता चौधरी के अलावा सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर लोग काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उस रेस्टोरेंट को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की है, जहां ये घटना हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+