राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लगे 'देश के गद्दारों को गोली...को', के नारे, 6 हिरासत में
दिल्ली। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक बार फिर माहौल खराब करने की कोशिश हुई। यहां कुछ लड़कों ने 'देश के गद्दारों को, गोली मारो... को' के नारे लगाए। जिसके बाद उन्होंने सीआईएसएफ (CISF) के जवानों ने पकड़ लिया और दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया। सीआईएसएफ के मुताबिक इस घटना का मेट्रो परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
Recommended Video

डीसीपी मेट्रो के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 12.30 बजे की है। राजीव चौक पर 6 लड़के अचानक 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...को' नारे लगाने लगे। दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा संभालने वाली सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ के जवानों ने तुरंत राजीव चौक स्टेशन पर ही उन्हें हिरासत में ले लिया। इन लड़कों को हिरासत में लेकर राजीव चौक मेट्रो पुलिस स्टेशन पर लाया गया। यहां पर इनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मेट्रो में सफर कर रहे कुछ यात्रियों ने जहां उनके साथ नारे लगाने शुरू कर दिए, वहीं कुछ यात्री घटना का वीडियो बनाने लगे। स्टेशन पर मौजूद बहुत से यात्री अचानक हुई इस घटना को स्तब्ध होकर देख रहे थे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर कुछ यात्री नारे लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि घटना आज सुबह मेट्रो स्टेशन पर हुई। तुरंत कार्रवाई करते हुए नारे लगाने वालों को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications