फिर से शिक्षा और स्वास्थ्य की नई कहानी लिखने को तैयार है दिल्ली; कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले सिसोदिया

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में कूद चुकी है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता लगातार जनसभा और पदयात्रा कर रहे हैं। मंगलवार को आप नेता मनीष सिसोदिया ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इसी के तहत उन्होंने त्रिलोकपुरी और देवली विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया।

सिसोदिया ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- "त्रिलोकपुरी और देवली विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ, जहां सभी साथियों ने आगामी चुनाव के लिए पूरे जोश और समर्पण के साथ कमर कस ली। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का विश्वास ही हमारी ताकत है।"

Manish Sisodia

आगे उन्होंने कहा, "केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली एक बार फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की नई कहानी लिखने को तैयार है। ये चुनाव सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+