Shraddha Case: दिल्ली पुलिस ने दायर की 6636 पन्नों की चार्जशीट, आफताब बोला 'वकील बदलेंगे'

श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। चार्टशीट में दिल्ली पुलिस की तरफ से उस पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

shraddha murder case

देश को हिला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। पुलिस की तरफ से 6636 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दायर की गई है। जिसमें आरोप आफताब पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, इस चार्जशीट के बाद आफताब अपने वकील को नहीं दिखाना चाहता है। यही वजह है कि उसने वकील को भी बदलने की बात कही गई है। दिल्ली पुलिस की तरफ से यह चार्जशीट 75 दिनों बाद दायर की गई है।

Recommended Video

    Shraddha Case पर Asaduddin Owaisi ने क्यों कहा ये Love Jihad नहीं | Shraddha Aftab | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक चार्जशीट आफताब के नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफ टेस्ट के आधार पर किए गए कई सवालों के आधार पर तैयार की गई है। आपको बता दें कि श्रद्धा आफताब की गर्लफ्रेंड थी। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुए थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे बात शुरू हुई और प्यार परवान चढ़ गया। जिसके बाद दोनों ने लिवइन में आने का फैसला किया। हालांकि, श्रद्धा का परिवार इसके खिलाफ था।

    वहीं, जब उसके परिवार ने इस रिश्ते को कबूल करने से मना किया तो दोनों ने शहर ही छोड़ दिया। पिता की नाराजगी की वजह से श्रद्धा ने परिवार वालों से भी बात करना छोड़ दिया था। हालांकि, दोनों के बीच कुछ ही दिनों में अनबन शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों ने घूमने का फैसला लिया। इसके बाद दोनों ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर घूमा। बाजवूद इसके दोनों के बीच अनबन नहीं ठीथ हुई।

    पुलिस के मुताबिक आफताब नशे का आदी था। साथ ही वह कई अन्य महिलाओं को भी डेट करता था। श्रद्धा इसके लिए उसे मना करती थी। इस दौरान दोनों ने दिल्ली में एक किराए का घर भी ले लिया था। दोनों साथ में पति पत्नी की तरह रहते थे। इसी बीच एक दिन आफताब नशा करके पहुंचा तो श्रद्धा ने उसे टोंका। इस पर वह आग बाबूला हो गया और उसने गुस्से में श्रद्धा की हत्या कर दी और शव को 35 टुकड़ों में काटकर फ्रीज में रख दिया। इसके बाद मेहरौली के जंगलों में शव को एक करके फेंक दिया।

    मामले का खुलासा तब हुआ जब श्रद्धा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। मामले की जांच में जुटी पालघर पुलिस को जब श्रद्धा की आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली तो उसने पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। जिसके बाद जांच में जुटी दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली में बेखौफ अपराधी, ASI के मर्डर के बाद अब हेड कांस्टेबल को मारा चाकू, एनकाउंटर के बाद दबोचा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+