दिल्ली में बेखौफ अपराधी, ASI के मर्डर के बाद अब हेड कांस्टेबल को मारा चाकू, एनकाउंटर के बाद दबोचा
दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। अब छावला इलाके में एक हेड कांस्टेबल पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया, जिसको एनकाउंटर में दबोचा गया है। घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती है।

Delhi Police Head Constable Stabbed: दिल्ली में अपराधी बेखौफ हो रहे हैं। बदमाशों को अब पुलिस का भी डर नहीं है। इनका दुस्साहस अब इतना बढ़ गया कि पुलिस पर ही जानलेवा हमला करने में लगे हैं। ताजा मामला छावला इलाके का है, जहां झगड़ा सुलझाने गए एक हेड कांस्टेबल को कुख्यात बदमाश ने चाकू मार दिया, जिसके बाद पुलिसकर्मी गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
झगड़ा सुलझाने गए पुलिसकर्मी पर हमला
डिप्टी कमिश्नर (द्वारका) हर्षवर्धन मंडावा ने घटना की जानकारी देते गुए बताया कि छावला पुलिस थाने के एएसआई सुनील के साथ हेड कांस्टेबल रिंकू रविवार की रात बीट पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी उन्हें झगड़े और मारपीट की कॉल मिली। पुलिस ने आगे बताया कि 34 वर्षीय दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को छावला के पास कुतुब विहार में एक हमलावर ने दो बार चाकू मारा, जिसे बाद में पुलिसकर्मियों के साथ मुठभेड़ के बाद उसे पकड़ लिया गया। हमलावर की पहचान कुख्यात अपराधी सन्नी उर्फ शूटर के रूप में हुई है।
दो चाकू मार दिया और मौके से फरार
डीसीपी हर्षवर्धन मंडावा ने कहा कि हेड कांस्टेबल रिंकू, छावला पुलिस थाने के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सुनील के साथ रविवार की रात को गश्त कर रहे थे, जब उन्हें रात 8.30 बजे झगड़ा और मारपीट की कॉल मिली। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि कुछ लड़के एक ऑटो रिक्शा चालक पर हमला कर रहे हैं और जब हेड कांस्टेबल ने सनी का पीछा किया तो उसने रिंकू को दो चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया।
एनकाउंटर में दबोचा, दो गोली पैर में लगी
डीसीपी ने कहा कि सन्नी के फरार होने के बाद उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने टीमें बनाईं। खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रात करीब 2.30 बजे पुलिस ने कुतुब विहार के भाई-भाई रोड पर स्थित एक घर पर छापा मारा। पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ के बाद सनी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि सन्नी को दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि सनी के अलावा दो और संदिग्ध भी पकड़े गए, जिन्होंने खुद को किशोर बताया। आरोपी से पुलिस ने एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।
घायल हेड कांस्टेबल से मिले कमिश्नर
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल में हेड कांस्टेबल रिंकू से मुलाकात की और उनकी बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने डॉक्टरों से बात की और उनके मुताबिक हेड कांस्टेबल रिंकू की हालत में सुधार है।
ASI की चाकू मारकर हत्या
Recommended Video
आपको बता दें कि 4 जनवरी को हुए इसी तरह के एक हमले में मायापुरी पुलिस स्टेशन के सहायक उप-निरीक्षक(ASI) शंभु दयाल को एक स्नैचर ने चाकू से 10 से ज्यादा बार ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications