बैंक मैनेजर बनकर 1000 के नए नोट का लालच देकर दुकानदार से ठग लिए 1.15 लाख रुपए
नई दिल्ली। दिल्ली के मानसरोवर इलाके में ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर दुकानदारप से 1.15 लाख रुपए ठग लिए। शख्स ने दुकानकार को 1000 के नए नोट का लालच दिया और उससे 1.15 लाख रुपए ठग लिए।

72 साल के भूषणलाल जैन पूर्वी रोहताश नगर में रहते हैं और मेन मंडोली रोड पर किराने की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को उनकी दुकान पर एक शख्स आया, जिसने कुछ सामान खरीदा और बातों-बात में उन्हें बताया कि वो पंजाब नेशनल बैंक, नत्थू कॉलोनी चौक का ब्रांच मैनेजर है।
खुद को बैंक मैनेजर बताने वाले शख्स ने भूषणलाल से कहा कि 1000 के नए नोट आ गए हैं और उसकी शाखा में रखे हैं। जैन को बेवकूफ बनाते हुए शख्स ने कहा कि वो 1000 के नए नोट उन्हें बदल कर दे सकता है। जैन भी उसकी बातों में आ गए और 1.15 लाख रुपए लेकर उसके साथ चल दिए। बैंक के बाहर पहुंचकर शख्स ने उनसे कहा कि वो वहीं रुके। वो उनका रुपया लेकर अंदर जाकर नए नोट लेकर आता है। जैन ने अपने सारे रूपए उसे दे दिए और बैंक के बाहर इंतजार करता रहा। काफी देकर तक जब वो नहीं लौटा तो उन्होंने बैंक के भीतर जाने का फैसला किया।
बैंक के भीतर जब उन्होंने बैंक मैनेजर के बारे में जानकारी मांगी तो हैरान रह गए। वहीं वो शख्स नहीं बल्कि कोई और शाखा प्रबंधक था। वो समझ गए कि शख्स ने उन्हें 1.15 लाख का चूना लगा दिया है। भूषण ने फैरन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया, हालांकि अभी तक उस शख्स की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications