दिल्लीः सीमापुरी इलाके में महिला सहित 4 बच्चों की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा के सीमापुरी इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसके 4 बच्चों के शव मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि महिला और चार बच्चों के शव उनके घर के अंदर ही मिले हैं। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

shahdara woman and her four children dead body found in house

वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रथमदृष्टया ये मामला हत्या के बाद आत्महत्या करने का लग रहा है। महिला ने पहले अपने बच्चों की हत्या की है और उसके बाद खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मौत के कारणों का पता शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

साथ ही महिला के रिश्तेदारों व उसके परिजनों से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। वहीं पुलिस को इस बात का भी शक है कि पूरे परिवार की हत्या भी की जा सकती है। इसके चलते आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। साथ ही लोगों से किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मौके पर डॉग स्कवैड भी पहुंच गई है और सघनता से जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+