दिल्ली में गरीबों के लिए नई योजना, अब सिर्फ 10 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

Recommended Video

    Delhi : MCD ने शुरू की Atal Aahaar Kendra योजना , 10 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली में गरीबों को ध्यान में रखकर एक नई योजना शुरू की गई है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने सोमवार को एक नई योजना शुरू की जिसके मुताबिक अब दिल्ली में गरीबों को 10 रुपये में मिल सकेगा। एसडीएमसी ने इस योजना को नाम अटल जन आहार नाम दिया है। इस योजना के तहत एसडीएमसी दिल्ली में जगह जगह स्टॉल लगाएगी जहां 10 रुपये में जरूरतमंदो को पोषक आहार मिल सकेगा।

    थाली में मिलेगा ये सब

    थाली में मिलेगा ये सब

    एसडीएमसी ने सोमवार को दक्षिण दिल्ली में 5 जगह स्टॉल लगाकर इस योजना की शुरूआत की। एसडीएमसी के मुताबिक 10 रुपये की इस थाली में पूड़ी, रोटी, चावल, राजमा, सब्जी, छोले और हलवा को शामिल किया गया है। 10 रुपये की यह थाली एसडीएमसी के स्टॉलों पर सुबह 11 बजे से दिन में 2 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

    बीजेपी मेयर ने कहा- वादा पूरा हुआ

    बीजेपी मेयर ने कहा- वादा पूरा हुआ

    दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी मेयर कमलजीत सहरावत ने हमने चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था हम जीतने पर हर जरूरतमंद को कम कीमत में भरपेट पोषक आहार उपलब्ध कराएंगे। आज सुशासन दिवस के दिन हम इस वादे को पूरा कर रहे हैं।

    तमिलनाडु में अम्मा कैंटीन से हुई थी शुरूआत

    तमिलनाडु में अम्मा कैंटीन से हुई थी शुरूआत

    बता दें कि इस तरह की योजना सबसे पहले तमिलनाडु से लोकप्रिय हुई थी जहां दिवंगत जयललिता ने जरूरतों को कम कीमत में भरपेट भोजन के लिए अम्मा कैंटीन की शुरूआत की थी। जिसके बाद से कई और राज्यों की सरकार ने सस्ती कैंटीन की सुविधा शुरू की। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी लोगों को सस्ता खाना मुहैया कराने के लिए जनता कैंटीन लॉन्च कर चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+