School Closed Tomorrow: दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, क्या सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज?
School Closed Tomorrow: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने नया रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 13 दिसंबर 2025 की शाम 8:59 बजे दिल्ली का AQI 568 पर पहुंच गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। PM 2.5 का स्तर 408 और PM 10 का स्तर 559 रिकॉर्ड किया गया। इतना गंभीर प्रदूषण बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए खतरनाक है।
ऐसे हालातों में कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने पहले GRAP-3 लागू किया और हालात बिगड़ते देख GRAP-4 लागू कर दिया। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों, ऑफिस और गैर-जरूरी गतिविधियों पर सख्त पाबंदियां लगाई जा रही हैं। अब बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड में हो सकती है। माता-पिता और छात्रों के लिए यह समय सावधानी और सतर्कता का है। इतनी खराब हवा से बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।

GRAP-4 के तहत क्या कहा CAQM ने
CAQM ने बताया कि GRAP की सब-कमेटी ने हालात की समीक्षा के बाद स्टेज-4 के सभी नियम लागू करने का फैसला लिया है। इसका मतलब है कि पहले से चल रही पाबंदियों के साथ अब और सख्त कदम उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Mumbai AQI Today: हवा में कितना बढ़ा आज PM 2.5-PM 10 का स्तर? AQI बढ़ते ही जारी हुआ अलर्ट!
स्कूलों को लेकर क्या है स्थिति
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दिल्ली में कल स्कूल बंद रहेंगे। GRAP-4 लागू होने के बाद स्कूलों को लेकर अहम सलाह दी गई है।
- दिल्ली और एनसीआर के सरकारी स्कूलों में उच्च कक्षाओं तक की फिजिकल क्लास बंद करने पर विचार किया जा रहा है
- स्कूलों में पढ़ाई ऑनलाइन मोड में कराई जा सकती है
- पहले से लागू GRAP-3 के तहत कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड की सलाह दी गई थी
हाइब्रिड और ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर
GRAP-4 में कक्षा 5 तक हाइब्रिड मोड अनिवार्य माना जा रहा है और कक्षा 12 तक के लिए भी यही सलाह दी गई है। हालांकि, अंतिम फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा गया है।
कॉलेज और अन्य संस्थानों पर भी असर संभव
CAQM ने दिल्ली-एनसीआर की राज्य सरकारों को यह भी सलाह दी है कि जरूरत पड़ने पर:
- कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान बंद किए जा सकते हैं
- गैर-जरूरी दुकानों और गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकती है
- ऑफिसों में वर्क फ्रॉम होम जैसे कदम उठाए जा सकते हैं
आधिकारिक आदेश का इंतजार
फिलहाल दिल्ली और एनसीआर राज्यों की ओर से स्कूल बंद करने या ऑनलाइन क्लास को लेकर कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं हुआ है। माता-पिता और छात्रों को सरकार के आदेश का इंतजार करने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: Delhi AQI Today: भूल से भी न करें दिल्ली के इन इलाकों का रुख! चेक करें कहां कितना बढ़ा पॉल्यूशन












Click it and Unblock the Notifications