Delhi School Bomb Threat: 'हमारे दिल में जिहाद...' वाले ईमेल पर बोला MHA- 'घबराएं नहीं प्लीज'

School Bomb Threat: आज सुबह से दिल्ली और नोएडा में अफरा-तफरी का माहौल है, इसके पीछे कारण है 'बम की धमकी'। दरअसल आज दिल्ली-नोएडा में 60 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

एहतियात के तौर पर दिल्ली-नोएडा के दर्जनों स्कूलों को खाली कराया गया है, मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची हुई है, स्कूली बच्चों को घर भेज दिया गया है।

Delhi School Bomb Threat

घबराने की जरूरत नहीं है-गृह मंत्रालय

इस बारे में गृह मंत्रालय की ओऱ से बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि 'आज दिल्ली के कुछ स्कूलों को धमकी भरे मेल के संबंध में गृह मंत्रालय ने कहा कि 'घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा लग रहा है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जरूरी कदम उठा रही हैं, हमारा सबसे आग्रह है कि वो किसी भी तरह से परेशान ना हों।'

'हमने सभी जगह चेकिंग कराई,सभी बच्चे अपने घर चले गए हैं'

तो वहीं इस मामले पर दक्षिण पश्चिम दिल्ली DCP रोहित मीणा ने कहा कि 'आज सुबह करीब 4:15 बजे कई जगह एक ही ईमेल किया गया, हमने सभी जगह चेकिंग कराई, सभी बच्चे अपने घर चले गए हैं और सभी स्कूलों में चेकिंग की जा रही है, हम ई मेल की भी जांच कर रहे हैं, फौरी तौर पर ऐसा लग रहा है कि ये एक फर्जी ईमेल था लेकिन फिर भी जांच की जा रही है। '

दिल्ली पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया है

तो वहीं दिल्ली पुलिस PRO सुमन नलवा ने मीडिया से कहा कि 'कई स्कूलों ने हमसे संपर्क किया है कि उन्हें अपने स्कूल में बम होने के बारे में एक ईमेल मिला है। दिल्ली पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया है लेकिन अभी तक कुछ भी मिला नहीं है, लोगों से अपील है कि 'वो घबराए नहीं, स्कूलों के बच्चों को घर भेज दिया गया है, स्थिति नियंत्रण में है।'

क्या लिखा था मेल में...

स्कूलो को जो मेल आया है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसमें लिखा है कि 'हमारे दिल में जिहाद की आग , इंशाअल्लाह, हम तुम्हें आग की लपटों में झोंक देंगे।। काफिरों इंशाअल्लाह, तुम हवा में उड़ जाओगे, तुम्हें गुनाहों का हिसाब होगा और तुम्हारे पास बुरे कामों का कोई जवाब नहीं होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+