BJP ने रिंकू, शीतल को खरीदा और अब AAP विधायकों को ऑफर की है रुपया, पद और Y+ सुरक्षा, सौरभ भारद्वाज का आरोप
AAP's big allegation on BJP: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। चुनाव से पहले रिंकू के आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए सांसद रिंकू को खरीदने का आरोप लगाया है।

आप के सांसद, विधायक तोड़ कर क्यों ले गई भाजपा?
सौरभ भारद्वाज ने सवाल किया अगर भाजपा के पंजाब में इतने हालात हैं तो वो कल आम आदमी पार्टी के सांसद, विधायक को तोड़ कर क्यों ले गई? उन्होंने कल हमारे सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल को क्यों खरीदा?
विधायकों को भाजपा ने दिए हैं ये ऑफर
इसके साथ ही दिल्ली आप सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा पंजाब के हमारे विधायकों ने कल हमें बताया कि राज्य में कई विधायकों को पाला बदलने और भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे की पेशकश की गई थी, उन्हें Y+ सुरक्षा और कई तरह के पदों की पेशकश की गई थी। इसके साथ ही हमारे आप विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर भी दिया गया।
बागी रिंकू अब केवल चुनाव ही लड़ सकते हैं?
सौरभ भारद्वाज ने कहा पंजाब में सुशील कुमार रिंकू का सांसद कार्यकाल समाप्त हो चुका है, आचार संहिता लागू हो चुकी है। वो बस अब एक ही चुनाव लड़ने का का काम कर सकते हैं उनकी हार पक्की हैं।
भाजपा चाहे जो भी कर ले पंजाब में वो चौथे नंबर पर ही रहेगी
आप नेता ने कहा पंजाब में चार पार्टियों में नंबर वन पर आम आदमी पार्टी और दूसरे, तीसरे नंबर पर कांग्रेस, अकाली दल और चौथे नंबर पर भाजपा आती है। आप नेता सौरभ ने दावा किया कि किसी भी आंकलन से आप पूछ सकते हैं, पंजाब के जालंधर में भाजपा चौथे नंबर पर आएगी। वे जो चाहे जो भी कर ले, वे चौथे स्थान पर ही रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा सवाल यह है कि एक सांसद चौथे स्थान पर आने के लिए भाजपा में क्यों शामिल होगा?"












Click it and Unblock the Notifications