सौरभ भारद्वाज ने LG की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा- घटिया राजनीति कर रहे हैं

New Delhi: दिल्ली सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार के दर्जनों काम को एलजी ने अपने पावर इस्तेमाल करके रुकवाया है। दिल्ली सरकार अपना काम कर रही है लेकिन BJP के LG साहब तमाम अड़चन पैदा कर रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने एलजी के ऊपर लगाए आरोप

उन्होंने कहा कि PWD विभाग मुख्यमंत्री आतिशी जी के पास है, लेकिन इसके बावजूद उसी PWD के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास को ताला लगाकर Seal कर दिया क्योंकि अधिकारियों को LG कठपुतली की तरह नचा रहे हैं। LG से दिल्ली में Crime नहीं रुकता, Gangsters का बोलबाला है लेकिन ये मुख्यमंत्री आवास को Seal करके इतनी निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं।

Saurabh BharadwajNew Delhi BJP LG PWD PWD Seal LG LG Crime Gangsters Seal PWD Inventory BJP LG LG 2-4 10 000 BJP 10 6

सौरभ ने कहा कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जी ने इस्तीफा दिया तो उनके आवास आतिशी जी और मेरे नाम पर अलॉट किए गए। लेकिन इस दौरान कोई भी दिक्कत नहीं आई। PWD ने कभी कोई Inventory नहीं की। लेकिन अब जो BJP के LG विनय सक्सेना राजनीति कर रहे हैं, वह बेहद ही घटिया है।

एलजी से सवाल पूछते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि LG साहब के अनुसार, केंद्र सरकार में मंत्री बनने वाले सभी सांसदों का सामान 2-4 दिन सड़क पर पड़ा रहना चाहिए। क्योंकि पहले उनके पास बतौर सांसद आवास था और अब जब वह मंत्री के आवास में शिफ्ट हो रहे हैं तो सांसद आवास से सामान बाहर निकाल दिया जाएगा।

बस मार्शलों का मुद्दा उठाया

बस मार्शलों की नियुक्ति को लेकर सौरभ भारद्वाज ने कहा, 10,000 से ज्यादा बस मार्शलों को BJP और उनकी केंद्र सरकार ने साजिश रचकर निकाला है। अब उनकी बहाली में ये लोग तमाम अड़चन लगा रहे हैं। लेकिन अब इन बस मार्शलों की बहाली के लिए पूरी दिल्ली सड़क पर उतरने को तैयार है और इन्हें पक्की नौकरी दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

वीरेंद्र सचदेवा ने आप से पूछे सवाल

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आर्थिक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार दिसंबर के बाद से अपने कर्मचारियों तक को वेतन नहीं दे पा रही है। इसी वजह से पिछले 10 सालों में इन्होंने कर्मचारियों को पक्का नहीं किया। उन्होंने दिल्ली सीएम के आवास को लेकर कहा कि 6, फ्लैगस्टाफ रोड सीएम का आवास नहीं है। वह पीडब्ल्यूडी की संपत्ति है, जिसे खाली करने की एक प्रक्रिया है। खाली करने समय एक लिस्ट बनती है, ताकि ये पता चल सके कि कहीं कोई सामान लेकर तो नहीं चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+