करोड़ों के मालिक हैं दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज, 10 लाख का सोना, जानें 5 साल में कितनी बढ़ी संपत्ति?
Saurabh Bhardwaj Net Worth: दिल्ली सरकार के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 16 जनवरी को नामांकन दाखिल कर दिया है। सौरभ भारद्वाज दिल्ली की ग्रेटर कैलाश सीट से आप के उम्मीदवार हैं। सौरभ भारद्वाज ने 2013, 2015 और 2020 में ग्रेटर कैलाश सीट जीती थी। बीजेपी ने इस सीट से शिखा राय को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने गर्वित सिंघवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
नामांकन दाखिल करने के बाद सौरभ भारद्वाज का एफिडेविट सामने आया है और उनकी संपत्ति का खुलासा हुआ है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक सौरभ भारद्वाज की पिछले पांच सालों में संपत्ति 5 लाख रुपये तक ही बढ़ी है।

Saurabh Bhardwaj Asset and Liabilities: सौरभ भारद्वाज की संपत्ति?
- सौरभ भारद्वाज ने अपने परिवार की कुल संपत्ति 1.48 करोड़ घोषित की है। सौरभ भारद्वाज ने 63 लाख की चल संपत्ति और 85 लाख की अचल संपत्ति घोषित की है।
- सौरभ भारद्वाज के पांच सालों में लगभग 5 लाख की बढ़ोतरी हुई है। वहीं सौरभ भारद्वाज के अचल संपत्ति यानी पुश्तैनी घर में हिस्सेदारी की कीमत 9 लाख रुपये बढ़ी है।
- सौरभ भारद्वाज के पास मारुति सुजुकी वैगन आर कार है। ये कार उन्होंने 2011 में खरीदी थी। सौरभ भारद्वाज के पास रॉयल एनफील्ड दोपहिया वाहन है। ये बाइक उन्होंने 2010 में खरीदी थी। इन दोनों वाहन की घोषित बाजार कीमत एक लाख के करीब होगी।
- सौरभ भारद्वाज के पास 10 लाख 65 हजार के सोने के आभूषण हैं। सौरभ भारद्वाज के पास का साउथ दिल्ली के चिराग दिल्ली इलाके में एक घर है।
- सौरभ भारद्वाज ने LIC समेत अन्य बीमा पॉलिसी भी ले है। उन्होंने शेयर मार्केट में भी कुछ रुपये निवेश किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications