दिल्ली में ट्रेड फेयर का सौरभ भारद्वाज ने किया उद्घाटन, कही खास बात
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इंटरनेशल ट्रेड फेयर का मंगलवार को उद्घाटन किया। इस ट्रेड फेयर में दिल्ली सरकार की तमाम योजनाओं को दर्शाया गया है। मोहल्ला क्लीनिक, अक्षरधाम सहित की आकृति को दिखाया गया है। यहां पर दिल्ली की जेलों में बंद कैदियों द्वारा सामान की भी प्रदर्शनी लगाई गई है।
इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2023 की 42वीं संस्करण का आज प्रगति मैदान में उद्घाटन किया गया। दिल्ली पैविलियन ने कॉनॉट प्लेस और अन्य प्रतीकात्मक स्मारकों का प्रदर्शन किया।

आशा करता हूं कि जब लोग मेले और दिल्ली पैविलियन की यात्रा करेंगे, तो वे दिल्लीवासी होने पर गर्व करेंगे।
व्यापार मेले में मोहल्ला क्लीनिक भी स्थापित किया गया है जहां पर लगभग हर तरह के टेस्ट कराए जा सकते हैं । आप सादर आमंत्रित हैं ।
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2023 में दिल्ली पवेलियन केंद्र स्तर पर है। दिल्ली के पर्यटन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पवेलियन का उद्घाटन। व्यापार मेला दिल्ली की संस्कृति की बहुत खास विशेषता है।जब लोग मेले और दिल्ली मंडप का दौरा करेंगे, तो उन्हें दिल्लीवासी होने पर गर्व होगा।
दिल्ली पवेलियन राष्ट्रीय राजधानी की समृद्ध विरासत और विभिन्न क्षेत्रों में इसकी प्रगतिशील पहलों की झलक पेश करेगा। उद्योग विभाग और डीएसआईआईडीसी स्टार्ट-अप, दिल्ली बाज़ार, दिल्ली जॉब कैपिटल, पीएमएफएमई योजना और भारती दिल्ली एम्पोरियम उत्पादों जैसी नीतियों पर प्रकाश डालते हैं।
बता दें कि इस ट्रेड फेयर में 13 देश हिस्सा ले रहे हैं। इसमे अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ईरान, वियतनाम, नेपाल, थाईलैंड, यूएई, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, ओमान, मिस्र हिस्सा ले रहे हैं। जबकि चीन, साउथ अफ्रीका, कोरिया इस बार इस ट्रेड फेयर में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। यह ट्रेड फेयर 27 नवंबर तक चलेगा। 14-18 नवंबर तक यह बिजनेस क्लास के लोगों के लिए होगा। यह ट्रेड फेयर दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications