सौरभ भारद्वाज ने LG के लेटर पर जताई नाराजगी, बोले- सुझाव देते तो अच्‍छा लगता लेकिन बदनाम करने की कोशिश कर रहे

दिल्‍ली की तपती गर्मी के बीच एक बार फिर दिल्‍ली सरकार और उपराज्‍यपाल के बीच जंग तेज हो चुकी है। दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्‍यपाल पर दिल्‍ली सरकार को बदनाम करने की कोशिश करने का अरोप लगाया है।

स्‍वास्‍थ मंत्री सौरभ ने एक प्रेस कान्‍फ्रेंस कर कहा एलजी वीके सक्सेना पर यह कहकर राज्य सरकार को "बदनाम" करने की कोशिश कर रहे हैं कि केजरीवाल सरकार ने शहर में मौजूदा गर्मी की स्थिति के लिए कुछ नहीं किया।

Saurabh Bhardwaj

बता दें दिल्‍ली एलजी वीके सक्‍सेना ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को एक लेटर लिखा जिसमें उन्‍होंने लिखा लू की असामान्य गंभीरता के बावजूद, राज्य सरकार द्वारा मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं और उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल पर "संवेदनशीलता" की कमी का आरोप लगाया है।

पत्र का जवाब देते हुए, भारद्वाज ने एलजी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उन्होंने भ्रामक जानकारी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल के पत्र के पीछे का उद्देश्य गर्मी से निपटने के लिए सुझाव देना नहीं बल्कि राज्य सरकार को अपमानित करना और उसे नकारात्मक रूप में चित्रित करना है।

इसके साथ ही दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा एलजी द्वारा सभी सलाहकारों, सहयोगियों और परामर्शदाताओं को हटा दिए जाने के कारण उनका कार्यालय खाली हो गया है। उन्‍होंने बताया कि मेरे ओएसडी डॉ. आरएन दास को एलजी ने सस्‍पेंड कर दिया है।

भारद्वाज ने कहा कि उनके कार्यालय में काम करने वाले सभी ओएसडी और सचिवों के खिलाफ मामले दर्ज करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+