Delhi: सौरभ भारद्वाज का दावा- दिल्ली के मॉडल स्कूल को देखने अंदर नहीं गए BJP नेता, कार में बैठकर भागे
नई दिल्ली, 31 अगस्त: जब से दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के यहां सीबीआई की रेड पड़ी, तब से बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेताओं में जुबानी जंग काफी ज्यादा तेज हो गई है। AAP का आरोप है कि दिल्ली का शिक्षा मॉडल बीजेपी से बर्दाश्त नहीं हो रहा, इस वजह से वो सिसोदिया को निशाना बना रहे, वहीं बीजेपी ने दावा किया कि दिल्ली में 500 नए स्कूलों को बनाने का दावा झूठा है। AAP सरकार जनता को धोखा दे रही। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को AAP और बीजेपी नेताओं में जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई।
Recommended Video

दरअसल बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक टीवी चैनल की डिबेट में दावा किया था कि AAP 500 स्कूल बनवाने का फर्जी दावा कर रही है। इसके बाद वो बुधवार को 11 बजे कौटिल्य विद्यालय पहुंचे। वहां पर AAP विधायक सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे। इसके बाद दोनों नेताओं में जमकर बहस हुई। कुछ देर बाद भाटिया अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए।
इसके बाद सौरभ भारद्वाज ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें दोनों में बहस होती दिख रही है। सौरभ ने वीडियो के साथ लिखा कि बार-बार रुकने का आग्रह करने पर भी गौरव भाटिया स्कूल के अंदर नहीं गए और भाग गए। उनको कहा कि अभी तो 498 स्कूल और देखने हैं चलिए, मगर वे नहीं माने और भाग गए।
भाटिया ने लिखी ये बात
वहीं आम आदमी पार्टी पर पलटवार करते हुए गौरव भाटिया ने ट्विटर पर लिखा कि अरविंद केजरीवाल जी 500 नए स्कूल की लिस्ट सार्वजनिक कर दीजिए दुनिया देख लेगी हैं कि नहीं और किस हालत में हैं। आप भाग क्यों रहे हैं सूची देने से। मैनिफेस्टो में वादा किया था AAP ने। भाटिया ने आगे दावा किया कि जब उन्होंने सौरभ भारद्वाज से 500 स्कूलों की लिस्ट मांगी तो वो बौखला गए।












Click it and Unblock the Notifications