दिल्ली: एक महीने में कोरोना की चपेट में आए अस्पताल के 80 कर्मचारी, सर्जन की हुई मौत
नई दिल्ली, 09 मई। कोरोना वायरस के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ रहे हमारे फ्रंट वॉरियर्स यानी डॉक्टर और मेडिकलकर्मी भी अब महामारी की जकड़ में आने लगे हैं। कोविड के खिलाफ इस जंग में पिछले एक साल में कई डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ अपनी जान गंवा चुका है। महामारी की दूसरी लहर में जहां लाखों की संख्या में लोग कोविड पॉजिटिव हो रहे हैं वहीं, बड़ी संख्या में अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बीते 30 दिनों में दिल्ली के अस्पताल में 80 हेल्थ वर्कर्स कोरोना संक्रमित पाए गए।
Recommended Video

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक महीने दिल्ली के सरोज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में लगभग 80 हेल्थवर्कर और एक सर्जन कोरोना वायरस की चपेट में आया। वहीं कोविड वैक्सीन लगवा चुके 58 वर्षीय सर्जन डॉ. एके रावत ने शनिवार को कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पीके भारद्वाज ने बताया कि 'अप्रैल से मई के बीच लगभग 80 मेडिकल स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ. रावत कोविड की गंभीर स्थिति का सामना कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: 6 फीट की दूरी फिर भी खतरा बरकरार, संक्रमण फैलने के लिए ऑफिस सबसे ज्यादा खतरनाक- कोरोना पर नई गाइडलाइंस
डॉ पीके भारद्वाज ने कहा, 'उन्होंने (डॉ रावत) काफी बहादुरी से कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा था मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा, मैंने वैक्सीन ली है।' यह बुरी खबर ऐसे समय आई है जब कोरोना वायरस के मामले में वृद्धि हो रही है और रोगियों की बढ़ती संख्या से अस्पताल भी बेबस हैं। आपको बदा दें कि ऑक्सीजन की कमी को लेकर अस्पताल दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख कर चुका है, अस्पताल ने अपनी याचिका में ऑक्सीजन की कमी को लेकर सरकार को दिशा-निर्देश देने की मांग की थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा, 'स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन हमेशा चिंता रहती है कि हमें ऑक्सीजन का अगला स्टॉक कब मिलेगा।'
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications