सराय काले खां पर जनता के लिए आज से शुरू हुआ फ्लाईओवर, सीएम केजरीवाल ने किया उद्घाटन

Delhi News: सराय काले खा के टी जंक्शन पर नया 3 लेन फ्लाईओवर आज से जनता के लिए शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार 22 अक्टूबर को इस फ्लाईओवर का उद्धाटन कर दिया। इस मौके पर दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी भी मौजूद रही। बता दें कि इस फ्लाईओवर का उद्धाटन करते वक्त सीएम केजरीवाल ने कई बड़े दावे भी किए।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार हर काम में पैसे बचाती है। सीएम केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि अभी तक हमने फ्लाईओवर निर्माण में ही कुल 557 करोड़ रुपए की बचत की है। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि आजादी से लेकर अब तक दिल्ली में 102 फ्लाईओवर या अंडरपास बने हैं।

Delhi CM Arvind Kejriwal

कहा कि आम आदमी पार्टी ने 8 साल में ही 30 फ्लाईओवर बना दिए हैं और 25 फ्लाईओवर और बनने जा रहे हैं। हम हर काम में पैसा बचाते हैं, जबकि अन्य सरकारों 100 करोड़ सरकारी प्रोजेक्ट बनते-बनते 500-1000 करोड़ में पूरा होता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सराय काले खां पर नए 3 लेन फ्लाईओवर से अब जनता को ट्रैफिक से मुक्ति मिलेंगी।

सीएम केजरीवाल ने मंच से बोलते हुए आगे कहा कि आश्रम पर अंडरपास बनाया और फ्लाईओवर बनाया। हमें पता है कि पहले आश्रम के एक-एक जंक्शन पर आधे-आधे घंटे का जमा लगता था। लेकिन अब इस फ्लाईओवर के बन जाने से आश्रम से आईटी की तरफ जाने वाला जितना ट्रैफिर है वो सारा जाम मुक्त हो गया है।

इस दौरान सीएम केजवाली ने दावा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और देश की अकेली ऐसी सरकार है जो फ्लाईओवर निर्माण में पैसे बचाती है। अभी तक आप सरकार ने फ्लाईओवर निर्माण में कुल 557 करोड़ रुपए बचाएं हैं। इस दौरान सीएम केजरीवा ने आंकड़ा भी पेश किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+