संजय सिंह का दावा- तिहाड़ जेल में सुनीता केजरीवाल की सीएम अरविंद केजरीवाल से नहीं होने दी फेस टू फेस मुलाकात

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शनिवार को बड़ा दावा किया है। संजय सिंह ने कहा केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर दिल्‍ली की तिहाड़ जेल के कर्मचारी काम कर रहे हैं। पीएम मोदी और भाजपा के इशारे पर सीएम केजरीवाल को तिहाड़ जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है।

इसके साथ ही संजय सिंह ने दावा किया कि तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल से उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल को व्‍यक्तिगत रूप से नहीं मिलने दिया गया उन्‍हें कांच के ग्लास के आर-पार से मुलाकात करवाई गई।

sanjay singh

आप सांसद संजय सिंह ने कहा सुनीता केजरीवाल को तिहाड़ जेल प्रशासन ने सीएम केजरीवाल से व्यक्तिगत रूप से मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भारत सरकार और पीएम मोदी के इशारे पर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में प्रताडि़त किया जा रहा है।
उन्‍होंने दावा किया कि सीएम केजरीवाल का मनोबल को तोड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

संजय सिंह ने कहा नियम के अनुसार और जेल मैनुअल में स्‍पष्‍ठ लिखा है कि जेल में बंद लोगों को आगंतुकों से आमने-सामने मिलने का अधिकार दिया गया है, अरविंद केजरीवाल के मामले में, उनकी पत्नी को उनसे आमने-सामने मिलने की अनुमति नहीं है।

संजय सिंह ने कहा जेल में खूंखार अपराधियों को भी बैरक में मिलने की परमीशन है लेकिन दिल्‍ली के तीन बार के मुख्‍यमंत्री को अपनी पत्‍नी को अपनी पत्‍नी से खिड़की के जरिए खिड़की से मिलने की अनुमति दी गई है।

ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यों?

आप राज्‍यसभा सांसद ने कहा जब सीएम केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता ने अपने पति से मिलने की अनुमति मांगी तब जेल प्रशासन ने उनसे कहा आप उनसे आमने-सामने नहीं बल्कि खिड़की के जरिए मिल सकते हैं बीच में ग्लास होगा। ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यों?

संजय सिंह ने कहा इसी तिहाड़ जेल में बंद सैकड़ों लोगों को आमने-सामने बैठाकर मुलाकात कराई गई लेकिन दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री केजरीवाल की उनकी पत्‍नी से मुलाकात अमानवीय तरीके से करवाई जा रही है। संजय सिंह ने कहा ऐसा उन्‍हें अपमानित करने और उनका मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से कह दिया कि खिड़की में आपकी मुलाकात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+