संजय सिंह का बड़ा आरोप- ईडी का मकसद जांच का नहीं, आम आदमी पार्टी को खत्म करने का है
Sanjay Singh on Excise Policy Case: शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट में बड़ा झटका लगा है। ईडी द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। हाई कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज किए जाने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस की।

इस प्रेस कान्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा मैं लगातार यह कह रहा हूं फिर एक बार पूरी जिम्मेदारी से ये बात दोहरा रहा हूं कि यह पूरा मामला भारत की राजनीति में आजादी के बाद की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा एक गहरी साजिश के तहत बनाया गया है और इस केस के पीछे का उद्देश्य किसी घोटाले की जांच करना नहीं है, इसका उद्देश्य दिल्ली और पंजाब में भारी बहुमत से चुनी गई अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को गिराना और खत्म करना है।
संजय सिंह ने कहा इस केस के जरिए तेजी से आगे बढ़ रही आम आदमी पार्टी को खत्म करने का प्रयास है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की प्रसिद्धि और 10 वर्षों में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने की उपलब्धि, क्योंकि भाजपा द्वारा किया गया शराब घोटाला 60 करोड़ रुपये का मनी ट्रेल पाया गया था, लेकिन अब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
संजय सिंह ने कहा बीजेपी के नेताओं और अरविंद केजरीवाल के मामले में झूठे गवाह तैयार किए जाते हैं, बेबुनियाद आरोप लगाए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications